यशराज फिल्म्स की टैलेंट एजेंसी यशराज फिल्म्स टैलेंट को बड़ा झटका लगा है। लगातार फ्लॉप फिल्में देती रहीं परिणीति चोपड़ा को अपनी कंपनी से बाहर का रास्ता दिखाने वाली इस टैलेंट एजेंसी का साथ अब उस सितारे ने छोड़ दिया है जिसकी पहली फिल्म बनाने को लेकर कभी यशराज फिल्म्स को तमाम तरह की बातें सुननी पड़ी थीं। इस सितारे का नाम है रणवीर सिंह और माना जा रहा है कि रणवीर सिंह की पिछली फिल्म ‘जयेशभाई जोरदार’ और उसके पहले फिल्म ‘83’ के बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप होना ही इस बड़े फैसले की वजह है। दोनों पक्षों की तरफ से इस बारे में अभी कोई बयान नहीं जारी किया गया है। गौरतलब है कि रणवीर सिंह हिंदी सिनेमा में सबसे ज्यादा लोकप्रिय कलाकार रहे हैं और उनके पास सबसे ज्यादा विज्ञापन हैं।