कोरोना वायरस से लड़ने के लिए देश में लॉकडाउन किए जाने के करीब एक हफ्ते बाद भी सिनेमा जगत से जुड़े दिहाड़ी मजदूरों को किसी भी प्रकार की सहायता प्राप्त नहीं हो सकी है। अभी तक इन लोगों के खातों की जानकारी ही पूरी नहीं हो सकी है जिसके चलते सलमान खान भी इनके खातों में पैसा नहीं जमा कर सके हैं। इस बीच यशराज फिल्म्स ने फिल्म उद्योग के 15 हजार कामगारों के खातों में रकम जमा करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।