फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना मेकअप के दिखीं कटरीना कैफ, लॉकडाउन में ऐसे बिता रहीं वक्त

Fri, 03 Apr 2020 11:54 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
katrina kaif - फोटो : social media
बॉलीवुड अभिनेत्री कटरीना कैफ सोशल मीडिया पर काफी वक्त बिता रही हैं। कटरीना घर पर ही हैं तो सारे काम वो खुद ही कर रही हैं। फैंस उनके वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर कटरीना कैफ की एक पुरानी फोटो सामने आई है जो वायरल हो रही है। 
विज्ञापन

2 of 5
katrina kaif - फोटो : social media
तस्वीर में कटरीना कैफ बिना मेकअप के हैं। फैंस उनके नो मेकअप लुक की तारीफ कर रहे हैं। इस दौरान कटरीना ने गोल्डन कलर का बाथरोब पहना हुआ है और बालों को बांधा हुआ है। 
विज्ञापन

3 of 5
Katrina Kaif - फोटो : Social Media
लॉकडाउन के बीच कटरीना ने एक वीडियो शेयर किया था जिसमें बर्तन धोती नजर आई थीं। वीडियो में कटरीना बताती हैं कि कोरोना वायरस की वजह से घर पर काम करने वालों को छुट्टी दे दी है और अब वह खुद बर्तन साफ कर रही हैं। साथ ही कटरीना बर्तन साफ करने के तरीके भी बताती हैं। 

4 of 5
कटरीना कैफ - फोटो : ANI
इसके अलावा कटरीना खाली वक्त में गिटार सीख रही हैं। इंस्टाग्राम पर कटरीना ने अपना एक वीडियो साझा किया था, जिसमें वो गिटार बजाते हुए गाना गा रही हैं। कटरीना ने कैप्शन में लिखा, 'उम्मीद है कि जल्दी ही मैं सीख जाऊंगी।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कटरीना कैफ - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्मों की बात करें तो कटरीना की आने वाली फिल्म 'सूर्यवंशी' है। कोरोना वायरस की वजह से फिल्म की रिलीज डेट आगे बढ़ा दी गई है। पहले फिल्म 24 मार्च को रिलीज होने वाली थी। रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अक्षय कुमार, अजय देवगन और रणवीर सिंह की मुख्य भूमिका है।

Coronavirus: बदल गई टॉम क्रूज की फिल्म 'टॉप गन: मेवरिक' की रिलीज डेट, जानें कब होगी रिलीज
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें