फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टल गया पांच सुपरस्टार्स को एक साथ मंच पर लाने वाला ये जलसा, जल्द होगा नई तारीख का एलान

Sat, 28 Mar 2020 11:40 PM IST
Mishra Mishra अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 4
Bollywood - फोटो : Social Media
बतौर निर्माता अपनी पहली ही फिल्म दाग से हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में तहलका मचा देने वाले फिल्ममेकर यश चोपड़ा की फिल्म निर्माण कंपनी यशराज फिल्म्स के गोल्डन जुबली समारोह को कोरोना संकट के चलते स्थगित कर दिया गया है। सूत्रों के मुताबिक इस कार्यक्रम में हिंदी सिनेमा के पांच बड़े सितारों की मेगाबजट फिल्मों के ऐलान की तैयारी चल रही थी।
विज्ञापन

2 of 4
Yash Raj - फोटो : Social Media
अपने बड़े भाई बलदेव राज चोपड़ा यानी बी आर चोपड़ा की कंपनी बीआर फिल्म्स के लिए यश चोपड़ा ने धरती का फूल फिल्म निर्देशित कर अपने करियर की शुरुआत की। 1959 में रिलीज हुई इस फिल्म के बाद 1969 तक यश चोपड़ा ने बी आर फिल्म्स के लिए धर्मपुत्र, वक्त, आदमी और इंसान व इत्तेफाक समेत चार चर्चित फिल्में निर्देशित की। इत्तेफाक में राजेश खन्ना के साथ यश चोपड़ा की दोस्ती गहराई और अगले साल यानी 1970 में दोनों ने एक नई फिल्म की शुरुआत की जिसका नाम था, दाग। टॉमस हार्डी के उपन्यास द मेयर ऑफ कैस्टरब्रिज पर बनी फिल्म दाग से ही कादर खान ने बतौर अभिनेता अपना करियर शुरू किया।
विज्ञापन

3 of 4
यशराज स्टूडियो
इस साल यशराज फिल्म की स्थापना के 50 साल पूरे हो रहे हैं। इस मौके पर कंपनी के मौजूदा प्रबंध निदेशक आदित्य चोपड़ा ने एक शानदार जलसे के आयोजन की योजना पर कुछ महीने पहले ही काम शुरू किया था। बताया जाता है कि इस दिन आदित्य यशराज फिल्म्स के लिए पांच मेगाबजट फिल्मों का सार्वजनिक ऐलान करने वाले थे। ये फिल्में शाहरुख खान, सलमान खान, अक्षय कुमार, रणबीर कपूर और रणवीर सिंह को लेकर या तो बन रही हैं या बनने वाली हैं। अक्षय, रणबीर और रणवीर इन दिनों यशराज फिल्म्स की निर्माणाधीन फिल्मों पृथ्वीराज, शमशेरा और जयेशभाई जोरदार में काम कर रहे हैं। लोगों को सबसे ज्यादा उत्सुकता शाहरुख खान की फिल्म को लेकर है और साथ ही लोग टाइगर फ्रेंचाइजी की अगली किश्त का भी इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन

4 of 4
aditya chopra
इन पांचों सितारों से इस कार्यक्रम का हिस्सा बनने के लिए खुद आदित्य ने बात कर ली थी और जानकारी के मुताबिक पांचों सितारों ने अपनी तारीखें भी इस जलसे के लिए ब्लॉक कर दी थीं। लेकिन, सूत्र बताते हैं कि यह कार्यक्रम कोरोना वायरस के संक्रमण से पैदा हुए संकट को देखते हुए अनिश्चितकाल के लिए टाल दिया गया है। इस बारे में यशराज फिल्म्स ने अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा तो नहीं की है लेकिन संभवत: अप्रैल महीने के आखिर तक इस कार्यक्रम को लेकर कोई नया फैसला लिया जाएगा।

बच्चों की बोरियत दूर करने आईं ये चुलबुली कहानियां, मजे के साथ करेंगी ज्ञानवर्धन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें