कमल हासन
- फोटो : Twitter
कमल हासन की राजनीति पार्टी मक्कल नीधि माईम (एमएनएम) के प्रवक्ता ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि, 'कमल हासन बीती जनवरी से भारत में ही हैं उन्होंने कोई भी विदेश यात्रा नहीं की है। जिस बिल्डिंग पर सरकार ने नोटिस चस्पा किया वह अब उनकी पार्टी का दफ्तर है, जो सुरक्षा के घेरे में हैं। सरकारी अधिकारियों ने बिना पूछताछ किए देर रात को नोटिस चस्पा कर दिया। स्थानीय सरकार ऐसा करके सुई चुभोने जैसा काम कर रही हैं।'