फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीपिका को मिल रही जान से मारने की धमकियां, कंगना ने नहीं लेकिन ऋतिक ने किया सपोर्ट

Mon, 04 Dec 2017 10:02 AM IST
amarujala.com - Presented by : अपूर्वा राय
विज्ञापन
1 of 5
padmavati
डायरेक्टर संजय लीला भंसाली की फिल्म 'पद्मावती' पर विवाद जारी है। एक तरफ बॉलीवुड के कई लोग फिल्म के सपॉर्ट में हैं तो वहीं करणी सेना जैसे संगठन फिल्म का विरोध कर रहे हैं। फिल्म में राजा रतन सिंह का किरदार निभा रहे शाहिद कपूर ने कहा है कि फिल्म को सर्टिफिकेट देने का अधिकार केवल सेंसर बोर्ड के पास है।
विज्ञापन

2 of 5
डेमो इमेज
वहीं दूसरी तरह कृति सेनन और यामी गौतम जैसी बॉलीवुड एक्ट्रेसस ने भी दीपिका का सपोर्ट किया है। उन्होंने कहा दीपिका पादुकोण को दी जाने वाली धमकियां 'डरावनी' और 'अस्वीकार्य' हैं।
विज्ञापन

3 of 5
डेमो इमेज
इसके अलावा ऋतिक रोशन, वरुण धवन और सोनाक्षी सिंहा भी दीपिका के सपोर्ट में उतरे हैं। सभी ने कहा दीपिका और संजय लीला भंसाली को दी जाने वाली धमकियां सही नहीं है। इस तरह की धटनाएं हमारे विकास के स्तर को दिखाती हैं। वहीं दूसरी तरफ कंगना ने दीपिका का सपोर्ट करने से मना कर दिया था।

पढ़ें- 'TED टॉक इंडिया नई सोच' का टीजर रिलीज, नए आइडिया के साथ लौटे शाहरुख खान

4 of 5
padmavati
वहीं सोनाक्षी ने कहा जिस तरह का विरोध का सामना फिल्म के कलाकार कर रहे हैं वो ठीक नहीं है। जो हो रहा है वो सही नहीं है ऐसा नहीं होना चाहिए। वहीं वरुण धवन ने कहा शांतिपूर्व विरोध करना ठीक है। हमारे देश में लोकतंत्र है और सभी को अपने विचार रखने का हक भी है लेकिन किसी को जान से मारने की धमकी देना ठीक नहीं है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Padmavati
बता दें कि फिल्म पद्मावती पहले 1 दिसंबर को रिलीज होने वाली थी। लेकिन फिल्म को लेकर चल रहे विरोध के चलते व सेंसर बोर्ड द्वारा सर्टिफिकेट न दिए जाने के कारण फिल्म की रिलीज डेट बदलनी पड़ी। हालांकि अभी तक नई रिलीज डेट का ऐलान नहीं किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें