फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहरुख खान मनाएंगे सशस्त्र सेना झंडा दिवस, कहा- हमारे आज के लिए जवान कुर्बान करते हैं अपना कल

Mon, 04 Dec 2017 09:11 AM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
रांझणा और तनु वेड्स मनु जैसी हिट फिल्में बनाने वाले डायरेक्टर आनंद एल राय अब शाहरुख खान के साथ अपनी अगली फिल्म लेकर आ रहे हैं। इस फिल्म का नाम अभी तय नहीं हुआ है और फिल्म को लेकर काफी सस्पेंस बना हुआ है। वहीं शाहरुख खान इस फिल्म में एक बैने की भूमिका में होंगे। 
विज्ञापन

2 of 4
फिल्म की टीम ने भारतीय सेना का समर्थन करते हुए सशस्त्र सेना झंडा दिवस मनाने का फैसला किया है। इसके लिए आनंद, शाहरुख और उनकी पूरी प्रोडक्शन टीम 7 दिसंबर को झंडा दिवस मनाएगी। इस इवेंट को लेकर शाहरुख ने अपने ट्विटर पर एक फोटो भी शेयर किया। 
पढ़ें: 'TED टॉक इंडिया नई सोच' का टीजर रिलीज, नए आइडिया के साथ लौटे शाहरुख खान
विज्ञापन

3 of 4
शाहरुख खान ने अपने अकाउंट पर एक ग्रुप फोटो शेयर की। जिसमें उन्होंने लिखा, 'हमारे सैनिक अपने कल का त्याग, हमारे आज के लिए करते हैं। वे हमारे सम्मान और आभार के हकदार हैं। हमारी टीम उन्हें सपोर्ट करती है। जय हिंद।'
  Our soldiers give their tomorrow for our today. They deserve our respect and gratitude. @RedChilliesEnt @KKRiders @vfx_redchillies @AnushkaSharma & @aanandlrai team supports them this #ArmedForcesWeek. Jai Hind!@DefenceMinIndia @nsitharaman
Contribute: https://t.co/08UWFj56je pic.twitter.com/18hoCBKE1a — Shah Rukh Khan (@iamsrk) December 3, 2017

 
विज्ञापन

4 of 4
गौरतलब है कि शाहरुख खान और आनंद फिल्म की शूटिंग के दौरान सेट पर खूब मस्ती करते हैं। बता दें कि आनंद और शाहरुख की यह फिल्म अगले साल दीवाली या क्रिसमस के आसपास रिलीज हो सकती है, हालांकि फिल्म का टाइटल अभी फाइनल नहीं हुआ है। 
पढ़ें: कॉमेडियन भारती सिंह ने अपने ब्वॉयफ्रेंड हर्ष के साथ रचाई शादी, देखिए पहली तस्वीरें
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें