ओएमजी 2 ट्रेलर
- फोटो : सोशल मीडिया
आगे इंटरव्यू में यामी ने फिल्म में काम करने के अपने अनुभव के बारे में बताया और कहा, ‘मेरे लिए ऐसी भूमिकाएं करना महत्वपूर्ण है, जिनमें कुछ दम हो। मैं हमेशा महत्वपूर्ण भूमिकाएं करना चाहती थी। यहां तक कि मेरी पहली फिल्म विकी डोनर में भी मेरी यह एक महत्वपूर्ण भूमिका थी। फिल्म एक अवधारणा पर आधारित थी। यह समाज के प्रति जागरूकता को भी केंद्रित करती थी। इसलिए मैंने इस फिल्म में काम किया था।’