थैंक यू फॉर कमिंग
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो , मुंबई
जी हां, उनकी यह फिल्म 15 सितंबर 2023 को रॉय थॉमसन हॉल में टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल 2023 में अपने भव्य गाला वर्ल्ड प्रीमियर के लिए चुनी गई है। 'थैंक यू फॉर कमिंग' से रिया कपूर के पति करण बुलानी अपना डायरेक्टोरियल डेब्यू करने जा रहे हैं। उनकी इस फिल्म में 'बिग बॉस' फेम शहनाज गिल, अनिल कपूर डॉली सिंह, कुशा कपिला, शिबानी बेदी, प्रधुम्न सिंह मॉल, नताशा रस्तोगी, गौतमिक, सुशांत दिवगीकर, सलोनी दैनी, डॉली अहलूवालिया, करण कुंद्रा और अनिल कपूर एक साथ नजर आने वाले हैं। उनकी यह फिल्म 6 अक्टूबर 2023 को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है।