फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यामी गौतम का जन्मदिन और बॉडी शेमिंग पर जरीन खान के जवाब सहित बॉलीवुड की पांच बड़ी खबरें

Thu, 28 Nov 2019 07:08 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेंमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Bollywood - फोटो : Social Media
सुपरहिट फिल्म विक्की डोनर से बॉलीवुड में कदम रखने वाली एक्ट्रेस यामी गौतम आज अपना 31वां जन्मदिन मना रही हैं। इस साल यामी ने दो फिल्मों (उरी और बाला) में काम किया। इन दोनों फिल्मों ने 100 करोड़ से ज्यादा की कमाई की। यामी के साथ काम करने वाले अक्सर ये बताते हैं कि उनको हर बात साफ और सीधे सीधे सुनना पसंद है। हर बात पर उनकी राय होती है और वह अपने विचारों को लेकर भी बहुत सजग रहती हैं। 

आईएएस अफसर बनना चाहती थीं यामी गौतम, पहली हिंदी फिल्म से मचाया था धमाल
विज्ञापन

2 of 5
Zareen Khan - फोटो : Social Media
सलमान खान की फिल्म वीर से अपने करियर की शुरुआत करने वाली एक्ट्रेस जरीन खान बॉलीवुड में कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाईं। इसके बावजूद भी वो बड़ा नाम बनकर उभरीं। उनके खाते में रेडी, हाउसफुल 2 और हेट स्टोरी 3 जैसी हिट फिल्में हैं। जरीन ने पिछले दिनों कास्टिंग काउच पर खुलासा कर सबको चौंका दिया था। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान जरीन ने उन ट्रोलर्स को जवाब दिया जो उनके वजन को लेकर आलोचना करते हैं।

बॉडी शेमिंग पर जरीन खान ने ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब, बोलीं- अपनी हड्डियां नहीं काट सकती
विज्ञापन

3 of 5
Esha Gupta - फोटो : instagram
ईशा गुप्ता अपनी पहली ही बॉलीवुड फिल्म से छा गई थीं । उन्होंने महेश भट्ट की फिल्म 'जन्नत 2' से डेब्यू किया था । ईशा बॉलीवुड में आने से पहले मॉडलिंग करती थीं । उन्होंने फेमिना मिस इंडिया 2007 में भाग लिया था । यहां उन्हें मिस फोटोजेनिक का अवॉर्ड मिला था । ईशा ने 'जन्नत 2' के बाद भी कई फिल्में कीं लेकिन सब फ्लॉप रहीं। अब ईशा फिल्मों में नजर नहीं आती हैं। आज ईशा का जन्मदिन है।

ईशा गुप्ता की तरह एक हिट देकर ही गुमनाम हुईं ये हीरोइनें, एक को तो पहचानना भी मुश्किल

4 of 5
अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया
अक्षय कुमार इन दिनों लगातार अपनी फिल्मों में व्यस्त हैं। हाउसफुल 4 की रिलीज के बाद अब वो अपनी आने वाली फिल्म गुड न्यूज के प्रमोशन में व्यस्त हैं। बीते दिनों अक्षय ने अपनी फिल्म बेल बॉटम का फर्स्ट लुक रिलीज किया था, लेकिन अब उनकी ये फिल्म मुश्किल में फंसती नजर आ रही है।

'गुड न्यूज' से पहले मुश्किल में अक्षय कुमार, हो सकती कानूनी कार्रवाई
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Sara Ali Khan - फोटो : Social Media
सारा अली खान अपने फैंस से हमेशा अच्छा व्यवहार करती हैं। फैंस को सेल्फी देनी या फिर पैपराजी को पोज, वो हंसकर उनकी विश पूरी करती हैं। हमेशा मुस्कुराता हुए सारा के चेहरे पर उस वक्त शिकन आ गई जब एक फैन उनके करीब आने की कोशिश करने लगा। यह नजारा तब देखने को मिला जब सारा न्यू यॉर्क से छुट्टियां मनाकर मुंबई एयरपोर्ट पहुंची थीं।

Video: सेल्फी लेते वक्त करीब आने की कोशिश करने लगा फैन, सारा अली खान का था ऐसा रिएक्शन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें