Yami Gautam At Golden Temple: यामी गौतम और उनके पति आदित्य धर ने अपने बेटे वेदविद के साथ स्वर्ण मंदिर के दर्शन किए और आशीर्वाद लिया, लेकिन सबसे सरप्रइजिंग रहा, वहां पर उनके साथ संजय दत्त का होना।
विज्ञापन
1 of 5
स्वर्ण मंदिर में दर्शन करते यामी गौतम-आदित्य और संजय दत्त
- फोटो : सोशल मीडिया
संजय दत्त, यामी गौतम और उनके निर्देशक पति आदित्य धर इस समय पंजाब में अपनी आगामी फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं। अपने काम के बीच एक छोटा ब्रेक लेकर इन सभी ने कुछ समय निकाला और आशीर्वाद लेने के लिए स्वर्ण मंदिर का दौरा किया। वायरल हो रही एक तस्वीर में यामी को मंदिर जाते समय अपने बेटे वेदविद को गोद में लिए देखा जा सकता है और उसके साथ उनके पति आदित्य और बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
2 of 5
यामी गौतम और आदित्य धर
- फोटो : इंस्टाग्राम@yamigautam
सोशल मीडिया पर संजय दत्त, यामी गौतम, आदित्य धर और उनके बेटे वेदविद की यह एक तस्वीर अब जमकर वायरल हो रही है। पंजाब के अमृतसर में स्वर्ण मंदिर में दर्शन करते हुए इन सभी स्टार्स की यह तस्वीर एक साथ देख कर प्रशंसक भी काफी उत्साहित हैं। इस तस्वीर में तीनों को पारंपरिक कपड़े पहने और सिर ढके हुए कैमरे के सामने पोज देते देखा जा सकता है। संजय और आदित्य दोनों ने पंजाब की कड़ाके की ठंड से बचने के लिए सफेद कुर्ता और गर्म कपड़े पहने हुए थे। वहीं यामी सलवार-कमीज में बहुत सुंदर लगीं। यामी ने अपने बच्चे को गोद में लिया हुआ था।
विज्ञापन
3 of 5
स्वर्ण मंदिर में दर्शन के दौरान संजय दत्त
- फोटो : सोशल मीडिया
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सोशल मीडिया पर सामने आ रही इस तस्वीर से पता चलता है कि मुन्ना भाई एमबीबीएस से सभी के दिलों पर राज करने वाले संजय दत्त ने अमृतसर के एक मशहूर चाय के स्टॉल पर चाय के साथ कचौड़ी भी खाई। यही नहीं बल्कि संजय ने चाय के अलावा जलेबी, लस्सी और पनीर टिक्का का भी स्वाद चखा। आदित्य ने अमृतसर में अपनी आगामी एक्शन फिल्म की शूटिंग का शेड्यूल स्वर्ण मंदिर की सफर के साथ पूरा किया। इससे पहले, उन्हें रणवीर सिंह के साथ स्वर्ण मंदिर में प्रार्थना करते हुए भी देखा गया था।
हाल ही में रणवीर ने आदित्य धर के साथ अपने अगले प्रोजेक्ट की घोषणा की थी। इसके साथ ही रणवीर सिंह ने निर्देशक और उनके सह-कलाकारों की एक तस्वीर भी इंस्टाग्राम पर शेयर की थी और कैप्शन में लिखा था, "यह मेरे प्रशंसकों के लिए है, जो मेरे साथ इतने धैर्यवान रहे हैं, और इस तरह के मोड़ के लिए जोर दे रहे हैं। मैं आप सभी से प्यार करता हूं, और मैं आपसे वादा करता हूं, इस बार, एक ऐसा सिनेमाई अनुभव जैसा पहले कभी नहीं हुआ। आपके आशीर्वाद के साथ, हम ऊर्जा और बेहतरीन इरादे के साथ इस महान, बड़े मोशन पिक्चर एडवेंचर पर निकल पड़े हैं। इस बार, यह थोड़ा पर्सनल है।"