Horror Comedy Movies 2024: इस साल कई बेहतरीन फिल्में आईं, जिन्होंने दर्शकों का खूब मनोरंजन भी किया, लेकिन इस बार कई हॉरर-कॉमेडी फिल्में आई हैं, जो दर्शकों को खूब पसंद आईं। इस लिस्ट में कार्तिक आर्यन से लेकर श्रद्धा कपूर और शरवरी वाघ की फिल्में शामिल हैं।
इस साल स्त्री 2, भूल भुलैया 3 और मुंजा ने बॉक्स ऑफिस पर जमकर राज किया। ये तीनों ही फिल्में जबर्दस्त हॉरर-कॉमेडी का डोज साबित हुई हैं। इन फिल्मों के निर्देशन से लेकर इनके गाने भी खूब चर्चा में रहे। आइए जानते हैं साल 2024 की सबसे शानदार हॉरर-कॉमेडी फिल्मों के बारे में।
विज्ञापन
2 of 5
स्त्री 2
- फोटो : इंस्टाग्राम@shraddhakapoor
स्त्री 2
सबसे पहले बात करते हैं इस साल की ब्लॉकबस्टर फिल्म स्त्री 2 की। मैडॉक की इस फिल्म का निर्देशन अमर कौशिक ने किया है। 2018 में आई फिल्म स्त्री का दूसरा भाग है स्त्री 2। इस फिल्म में श्रद्धा कपूर के अलावा राजकुमार राव, अभिषेक बनर्जी, अपारशक्ति खुराना, पंकज त्रिपाठी ने अपनी भूमिकाओं को दोहराया है। इस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म बनकर इतिहास रच दिया है। फिल्म में इस बार चंदेरी की भयानक कहानी को दिखाया है। फिल्म में सरकटे का आतंक दर्शकों के लिए काफी मनोरंजक रहा। फिल्म में वरुण धवन तक भेड़िया रूप में कैमियो भी देखने को मिला।
विज्ञापन
3 of 5
भूल भुलैया 3
- फोटो : इंस्टाग्राम@kartikaaryan
भूल भुलैया 3
अनीज बज्मी की फिल्म भूल भुलैया 3 अब भी दर्शकों को सिनेमाघरों तक ले जा रही है। कार्तिक आर्यन, तृप्ति डिमरी, माधुरी दीक्षित और विद्या बालन स्टारर हॉरर-कॉमेडी फिल्म भूल भुलैया 3 इस साल की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म बन गई है। अनीस बज्मी द्वारा निर्देशित यह भूल भुलैया की तीसकी किस्त है। फिल्म में कार्तिक ने भूल भुलैया 2 से रूह बाबा की अपनी भूमिका दोहराई, जबकि विद्या बालन ने भूल भुलैया (2007) से मंजुलिका की अपनी भूमिका दोहराई। सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद, फिल्म OTT रिलीज के लिए पूरी तरह तैयार है, और यह जनवरी, 2025 में ओटीटी पर स्ट्रीम होगी। Cocktail 2: नई स्टारकास्ट के साथ आएगी 'कॉकटेल 2'? सैफ-दीपिका और डायना की जगह दिखेगी इन कलाकारों की जोड़ी
काकूदा
ककुड़ा में सोनाक्षी सिन्हा, रितेश देशमुख, साकिब सलीम, आसिफ खान जैसे कलाकार हैं। फिल्म ने अपने डरावनी कहानी और कॉमिक टाइमिंग की वजह से दर्शकों के बीच चर्चा तो बटोरी, लेकिन यह फिल्म दर्शकों का ज्यादा मनोरंजन नहीं कर पाई। हालांकि फिल्म को दर्शकों का मिलाजुला रिस्पांस ही मिला।