एक्शन हीरो
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
वह कहते हैं, "थिएटर सेल्फ-एक्सप्रेशन का एक उन्मुक्त रूप बन सकता है। मुझे तभी एहसास हो गया था कि अगर मैं एक अच्छा आर्टिस्ट बनना चाहता हूं, तो अपना संकोच दूर करने और एक्टिंग के स्वरूप को लेकर बनी अपनी धारणाओं को चुनौती देने वाले प्रोजेक्ट चुनने के लिए मुझे लगातार खुद ही सीमाएं तोड़नी पड़ेंगी। थिएटर और थिएटर के कलाकारों के लिए मेरे मन में बहुत सम्मान है और जब भी मुझे मौका मिलता है, मैं बेहतरीन पर्फॉर्मेंस और प्रोडक्शन देखने का समय निकाल ही लेता हूं।” आयुष्मान की आने वाली फिल्मों में अनुभव सिन्हा की ‘अनेक’, अनुभूति कश्यप की ‘डॉक्टर जी’ और अनिरुद्ध अय्यर निर्देशित ‘एक्शन हीरो’ शामिल हैं।