फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

World Laughter Day: आज ही देखें अपने परिवार के साथ कॉमेडी से भरपूर ये फिल्में, हंस-हंसकर हो जाएंगे लोटपोट

Sun, 01 May 2022 11:38 AM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
कॉमेडी से भरपूर फिल्में - फोटो : सोशल मीडिया
लाफ्टर थेरेपी के प्रति जागरूकता को बढ़ाने और लोगों में बढ़ रहे स्ट्रेस को दूर करने के लिए हर साल मई के पहले रविवार को वर्ल्ड लाफ्टर डे मनाया जाता है। हंसना और हंसाना लोगों के जीवन में बहुत जरूरी है। खुश रहने के लिए लोग अलग-अलग माध्यम का भी इस्तेमाल करते हैं। इसी कड़ी में आज हमने वर्ल्ड लाफ्टर डे के मौके पर आपके लिए कुछ ऐसी फिल्मों की लिस्ट तैयार की है, जो आपको हंसी से लोटपोट कर देंगी। आज छुट्टी का दिन है, तो ऐसे में आप अपने परिवार के साथ ये फिल्में घर बैठे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देख सकते हैं। 
विज्ञापन

2 of 8
अंदाज अपना अपना - फोटो : सोशल मीडिया
अंदाज अपना-अपना (1994)
राजकुमार संतोषी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में आमिर खानऔर सलमान खान मुख्य भूमिका में थे। इस फिल्म को आप जितनी बार देखेंगे, उतनी बार ठहाके लगाएंगे। इनके अलावा फिल्म में शक्ति कपूर की कॉमेडी जबरदस्त है। यह फिल्म अमेजन प्राइम पर उपलब्ध है।
विज्ञापन

3 of 8
हेरा फेरी - फोटो : सोशल मीडिया
हेरा फेरी (2000)
प्रियदर्शन द्वारा निर्देशित इस फिल्म में परेश रावल, अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और तब्बू मुख्य भूमिका में थे। इस फिल्म की कॉमेडी लोगों को इतनी पसंद आई की इसका 2006 में इसका सीक्वल 'फिर हेरा फेरी' भी आया था। आप इस फिल्म को अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।

4 of 8
भागम भाग - फोटो : सोशल मीडिया
भागम भाग (2006)
इस फिल्म में अक्षय कुमार, गोविंदा, परेश रावल, लारा दत्ता, राजपाल यादव, अरबाज खान, जैकी श्रॉफ, शक्ति कपूर, रजाक खान समेत कई सितारे थे। इस फिल्म को देखते हुए आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। इस फिल्म के निर्देशक प्रिदर्शन थे। इस फिल्म को आप जी5 पर देख सकते हैं।
विज्ञापन

5 of 8
गोलमाल: फन अनलिमिटेड - फोटो : सोशल मीडिया
गोलमाल : फन अनलिमिटेड (2006)
चार दोस्तों की मजेदार कॉमेडी फिल्म 'गोलमाल' आपको हंसा-हंसा कर लोटपोट कर देगी। इस फिल्म में अजय देवगन, शरमन जोशी, अरशद वारसी, और तुषार कपूर ने मुख्य भूमिका निभाई थी। इस फिल्म का निर्देशन रोहित शेट्टी ने किया था। इसे आप अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।
विज्ञापन

6 of 8
ढोल - फोटो : सोशल मीडिया
ढोल (2017)
इस फिल्म का निर्देशन भी प्रियदर्शन ने किया था। इस फिल्म को आप जितनी बार भी देखेंगे खुद को हंसने से नहीं रोक पाएंगे। इस फिल्म के कई सीन्स तो बहुत ही मजेदार हैं। इस फिल्म में राजपल यादव, शरमन जोशा, तनुश्री दत्ता और कुणाल खेमू नजर आए थे। यह अमेजन प्राइम पर उपलब्ध है।
विज्ञापन

7 of 8
टोटल धमाल - फोटो : सोशल मीडिया
टोटल धमाल (2019)
इस फिल्म का निर्देशन इंद्र कुमार ने किया था। फिल्म में अनिल कपूर, अजय देवगन, रितेश देशमुख, माधुरी दीक्षित, अरशद वारसी, और जावेद जाफरी जैसे कलाकार मौजूद थे। फिल्म ने लोगों का काफी मनोरंजन किया था। इस फिल्म को आप हॉटस्टार पर देख सकते हैं।
विज्ञापन

8 of 8
मुन्ना भाई एमबीबीएस - फोटो : सोशल मीडिया
मुन्ना भाई एमबीबीएस
इस फिल्म का निर्देशन राजकुमार हिरानी ने  किया था। इस फिल्म में संजय दत्त और अरशद वारसी को लोगों ने इतना पसंद किया था कि दोनों की आज लोग इसी नाम से पहचान जाते हैं। इस फिल्म में कॉमेडी की भी जबरदस्त डोज दिया गया है। इस फिल्म को आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें