फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

World Laughter Day: अक्षय कुमार ने शेयर की अपनी मजेदार वीडियो, लोगों को बताया खुशियों की चाबी का रहस्य

Sun, 01 May 2022 11:36 AM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार इंडस्ट्री के एकमात्र ऐसे अभिनेता हैं, जो हर साल करीब 4-5 फिल्में रिलीज करते हैं। बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार कहे जाने वाले अभिनेता अक्षय अपनी फिल्मों के जरिए दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
अक्षय कुमार - फोटो : Instagram
बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार इंडस्ट्री के एकमात्र ऐसे अभिनेता हैं, जो हर साल करीब 4-5 फिल्में रिलीज करते हैं। बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार कहे जाने वाले अभिनेता अक्षय अपनी फिल्मों के जरिए दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करते हैं। अपने दमदार एक्शन से लोगों को रोमांच से भरने वाले अक्षय अब अपनी बेहतरीन कॉमिक टाइमिंग से फैंस को खूब हंसा रहे हैं। अपने अभिनय से लोगों का मनोरंजन करने वाले एक्टर सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं। एक्टर आए दिन फैंस के साथ अपनी तस्वीरें और वीडियोज शेयर करते रहते हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
अक्षय कुमार - फोटो : Instagram

इसी क्रम में हाल ही में अक्षय ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपना एक मजेदार वीडियो शेयर किया है। अभिनेता ने यह वीडियो वर्ल्ड लाफ्टर डे के मौके पर शेयर किया है। शेयर किए गए इस वीडियो में एक्टर काफी फनी फेस बनाते दिख रहे हैं। इसके साथ ही वह एक कंघी को अपने दांतो पर फेरते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो के बैकग्राउंड में अंग्रेजी गाना स्टैंड बाय मी प्ले हो रहा है। 

विज्ञापन

3 of 5
अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया
इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए इस वीडियो में अक्षय का अंदाज काफी मजेदार लग रहा है। इस वीडियो को शेयर करते हुए अक्षय ने कैप्शन में लिखा, खुशी की चाबी: खुद पर हंसने में सक्षम होना। वीडियो में जो अभिनय दिख रहा है वह बोर होने का नतीज है। आशा है कि यह आपको हंसाएगा। कृपया हंसें, यह वास्तव में दर्दनाक था। सभी को वर्ल्ड लाफ्टर डे की शुभकामनाएं। कुछ देर पहले शेयर किए गए इस वीडियो को अब तक एक लाख से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं।

4 of 5
अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेता अक्षय कुमार अक्सर सोशल मीडिया पर चर्चा में बने रहते हैं। हाल ही में अभिनेता अपने एक विज्ञापन को लेकर काफी सुर्खियों में थे। दरअसल, अभिनेता हाल ही में एक पान मसाला के विज्ञापन में अजय देवगन और शाहरुख खान के साथ नजर आए थे। इस विज्ञापन में अक्षय को देख सोशल मीडिया पर उन्हें जमकर ट्रोल किया था। फैंस की नाराजगी को देखते हुए एक्टर ने बाद इस विज्ञापन को छोड़ने का एलान किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अक्षय कुमार , राम सेतू - फोटो : social media

वर्कफ्रंट की बात करें तो अक्षय कुमार साउथ की फिल्म 'ड्राइविंग लाइसेंस' के हिंदी रीमेक 'सेल्फी' में नजर आएंगे। इस फिल्म में उनके साथ इमरान हाशमी भी होंगे। साथ ही वह जल्द ही फिल्म रामसेतू में भी दिखाई देंगे। हाल ही में इस फिल्म का पोस्टर भी जारी किया गया है। वहीं, 29 अप्रैल को डिज्नी प्सल हॉटस्टार पर उनकी फिल्म 'मिशन सिंड्रेला' भी रिलीज की गई है। इसके अलावा वह फिल्म पृथ्वीराज, ओहएमजी 2 आदि में भी नजर आने वाले हैं। 

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें