कालाकांडी
- फोटो : फिल्म पोस्टर
कालाकांडी (2017)
अक्षत वर्मा के लेखन और निर्देशन में बनी डार्क कॉमेडी फिल्म 'कालाकांडी' में सैफ अली खान, अक्षय ओबेरॉय, ईशा तलवार, सौभिता धुलिपाला, कुणाल रॉय कपूर, दीपक डोबरियाल, विजय राज, आदि कलाकारों ने मुख्य भूमिकाएं निभाई हैं। सैफ अली खान के किरदार रिलीन को शुरुआत में ही पता चलता है कि उसे पेट का कैंसर है। इसके बाद वह ठान लेता है कि वह अपनी जिंदगी का बचा हुआ एक महीना दिल खोल कर जीएगा। वह ड्रग्स लेकर नशे में हो जाता है और उस एक दिन की घटनाओं में ही पूरी फिल्म निकल जाती है।