फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

World Cancer Day 2021: 'कैंसर' से जंग जीत इन सितारों ने दिखाया जज्बा, संजय दत्त से लेकर सोनाली बेंद्रे का नाम शामिल

Thu, 04 Feb 2021 08:50 AM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
सोनाली बेंद्रे, संजय दत्त, मनीषा कोइराला - फोटो : सोशल मीडिया
कैंसर एक ऐसी घातक बीमारी है जो देखते ही देखते पलभर में व्यक्ति को तोड़ कर रख देती है। कैंसर से जितना बचना आवश्यक है उतना ही आवश्यक इस बीमारी से सचेत रहना भी है। कैंसर के प्रति लोगों के बीच जागरूकता बढ़ाने के भी हर संभव प्रयास लगातार किए जाते हैं। इसी कड़ी में मनाया जाता है 'वर्ल्ड कैंसर डे'। 4 फरवरी को हर साल वर्ल्ड कैंसर डे मनाया जाता है। इस दिन को खास तौर पर लोगों को जागरुक करने के लिए मनाया जाता है। कैंसर ऐसी बीमारी है जिससे आम से लेकर खास तक कोई भी अछूता नहीं रहा है। कई बॉलीवुड सेलेब्स ने इस बीमारी से जंग भी जीती है। इस पैकेज में आपको ऐसे ही सेलेब्स के बार में बताएंगे जिन्होंने कैंसर जैसी घातक बीमारी से हंसते- हंसते जंग जीती और अपने फैंस को भी जीतने का जज्बा दिया।
विज्ञापन

2 of 7
संजय दत्त - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
संजय दत्त
बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त ने हाल ही में कैंसर से जंग जीती है। संजय दत्त को बीते साल 2020 में लंग कैंसर से ग्रसित बताया गया था। इलाज के लिए संजय दत्त बाहर गए थे। लेकिन संजय दत्त ने कुछ ही दिनों में इस घातक बीमारी से जंग जीत ली और वापस काम पर लौट आए। संजय दत्त इन दिनों अपनी आगामी फिल्मों की शूटिंग में व्यस्त हैं।
विज्ञापन

3 of 7
सोनाली बेंद्रे - फोटो : Social Media
सोनाली बेंद्रे
अभिनेत्री सोनाली बेंद्रे साल 2018 में हाई ग्रेड कैंसर से पीड़ित थीं। इस बात की जानकारी सोनाली ने खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए दी थी। सोनाली के इस पोस्ट के बाद से उनके फैन्स काफी निराश हो गए थे। जिसके बाद न्यूयॉर्क में उनका इलाज चला और उन्होंने कैंसर से जंग जीत ली।

4 of 7
ताहिरा कश्यप - फोटो : सोशल मीडिया
ताहिरा कश्यप
कैंसर से जंग लड़ने वाली सेलिब्रिटीज में बॉलिवुड एक्टर आयुष्मान खुराना की पत्नी ताहिरा कश्यप भी शामिल हैं। आमतौर पर जहां लोग इस बीमारी को छिपाने की कोशिश करते हैं लेकिन ताहिरा ने सोशल मीडिया पर अपनी कैंसर सर्जरी से लेकर बाल्ड लुक तक वाली तस्वीरें साझा कीं। ताहिरा ने बड़ी ही जिंदादिली और हिम्मत से कैंसर के साथ लड़ाई की और जीत भी हासिल की। बता दें कि ताहिरा को ब्रैस्ट कैंसर था।
विज्ञापन

5 of 7
लीजा रे - फोटो : सोशल मीडिया
लीजा रे
बॉलीवुड अभिनेत्री लीजा रे ने साल 2001 में फिल्म 'कसूर' से बॉलीवुड में कदम रखा था। इस फिल्म से लीजा ने कई लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया। लेकिन साल 2009 में लीजा रे 'मल्टीपल माइलोमा' नाम के कैंसर से डायग्नोज हुईं। यह एक रेयर कैंसर है जो कम ही लोगों में पाया जाता है। साल 2010 में उन्होंने स्टेम सेल ट्रांसप्लांट करवाकर इस कैंसर के खिलाफ जंग जीत ली। लेकिन आज भी उनका इलाज जारी है, और वो सिर्फ जूस, स्मूदीज और सब्जियां ही खाती हैं।
विज्ञापन

6 of 7
अभिनेत्री मनीषा कोइराला
मनीषा कोइराला
बॉलीवुड अभिनेत्री मनीषा कोइराला को साल 2012 में ओवेरियन कैंसर का पता चला था। इसके बाद करीब 6 महीने तक मनीषा का अमेरिका में इलाज चला। मनीषा ने अपनी इच्छाशक्ति और हिम्मत के बल पर कैंसर जैसी बीमारी से जंग जीत ली। कैंसर की बीमारी से लड़ने के बाद मनीषा ने एक किताब भी लिखी जिसमें उन्होंने अपने संघर्ष के बारे में बताया। इस किताब का नाम है, 'Healed: How Cancer Gave Me A New Life'.
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
नफीसा अली - फोटो : instagram
नफीसा अली
1976 में मिस इंडिया का खिताब अपने नाम करने वाली अभिनेत्री नफीसा अली भले ही आज फिल्मी दुनिया से दूर हैं। लेकिन नफीसा किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। नफीसा का नाम भी उन सितारों में शुमार है जिन्होंने अपनी जिंदादिली के दम पर कैंसर जैसी घातक बीमारी का सामना किया। साल 2018 में नफीसा को कैंसर डायग्नोस हुआ था। जिसके बाद अब वो फिल्मों से पूरी तरह दूर हो गईं। हालांकि उन्होंने कैंसर से भी जंग जीत ली है।

पढ़ें: कुब्रा सैत ने कसा कंगना रणौत पर तंज, बोलीं- 'क्वीन क्वीन बुलाकर बेड़ा गर्द कर दिया'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें