अनुष्का शर्मा और वरुण धवन की फिल्म 'सुई धागा' की तैयारी शुरू हो चुकी है। फिल्म की शूटिंग वैसे तो अगले साल फरवरी में शुरू होंगी, लेकिन वरुण ने वर्कशॉप ज्वॉइन कर लिया है। उन्होंने इसकी कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 4
Varun Dhawan
- फोटो : Yash Raj Films/Twitter
फिल्म 'सुई धागा' में वरुण धवन दर्जी के किरदार में नजर आएंगे। इंस्टाग्राम पर तस्वीरें पोस्ट करते हुए उन्होंने लिखा 'हाथ-पैर का मेल गुरु, सुई धागे का खेल शुरू!' फिल्म अगले साल गांधी जयंती के मौके पर रिलीज होगी।
विज्ञापन
3 of 4
Varun Dhawan
- फोटो : Yash Raj Films/Twitter
अनुष्का शर्मा इन दिनों लीव पर हैं। वह फिल्म की टीम को जनवरी में ज्वॉइन करेंगी। फिलहाल जो तस्वीरें सामने आई हैं उनमें वरुण धवन को देखकर ऐसा लग रहा है मानो वह रातभर से सिलाई कर रहे हों। उनकी आंखें थकी हुई और बाल बिखरे हुए नजर आ रहे हैं।