इंग्लिश विंग्लिश, दिल वाले दुल्हनिया ले जाएंगे
- फोटो : सोशल मीडिया
मां का किरदार निभाती महिलाएं
गौरी शिंदे द्वारा ‘इंग्लिश विंग्लिश’ में लिखा गया शशि का किरदार एक मां होने के साथ ही अपनी पहचान बनाता है। शशि के माध्यम से गौरी ने दिखाया कि एक मां की भी ख्वाहिशें हो सकती हैं, वह शादी के बाद सिर्फ एक मां और पत्नी बनकर ही नहीं रह जाएगी। साथ ही उसे पूरा सम्मान भी मिलना चाहिए। वहीं, ‘दिल वाले दुल्हनिया ले जाएंगे’, ‘कभी खुशी कभी गम’ सहित कई फिल्मों मां का किरदार निभाने वाली अभिनेत्रियों को पहचान देना ही भूल गई। इनके किरादर बस एक सपोर्टिंग एक्टर की तरह थे, जो भी बहुत कम बोलता है और घर के फैसले भी नहीं ले सकता।