कॉमिक पर आधारित है जोया अख्तर की फिल्म की कहानी
- फोटो : social media
इस पर आधारित है फिल्म
'द आर्चीज' फिल्म की कहानी कॉमिक बुक कैरेक्टर आर्ची एंड्रयूज और उसके दोस्तों पर आधारित है। दरअसल, नेटफ्लिक्स की यह फिल्म इस कहानी का सीक्वल है। जोया अख्तर द्वारा निर्देशित इस फिल्म को 1960 के दशक में सेट किया गया है। इस प्रतिष्ठित कॉमिक्स के भारतीय सीक्वल का निर्माण टाइगर बेबी और ग्राफिक इंडिया द्वारा किया जाएगा। 'द आर्चीज' के इस रीमेक के साथ सुहाना खान, खुशी कपूर और अगस्त्य नंदा बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत करने वाले हैं।