फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bollywood Stars: संघर्ष के दिनों में इन सितारों की पत्नी ने संभाली घर की कमान, दिया आर्थिक संबल

Sun, 20 Aug 2023 03:53 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
बॉलीवुड सितारे - फोटो : अमर उजाला
घर की जिम्मेदारी यूं तो पुरुषों के कंधों पर मानी जाती है। मगर, आज के दौर में महिलाएं भी कंधे से कंधा मिलाकर चल रही हैं। ऐसे कई उदाहरण हैं, जब जरूरत की घड़ी में जीवनसंगिनी ने आगे आकर घर की कमान अपने हाथ में ली। ऐसे कई उदाहरण फिल्म इंडस्ट्री में भी देखने को मिल जाएंगे। कई ऐसे अभिनेता हैं, जब वह बॉलीवुड में अपने लिए जमीन तलाश रहे थे तो उस कठिन वक्त में घर का खर्चा पानी उनकी पत्नी चला रही थीं। आइए जानते हैं...
विज्ञापन

2 of 6
शाहरुख खान और गौरी खान - फोटो : सोशल मीडिया
शाहरुख खान
अभिनेता शाहरुख खान के पास आज दौलत-शोहरत की कमी नहीं। लेकिन, जब शाहरुख फिल्मों में नाम बनाने के लिए स्ट्रगल कर रहे थे, उन दिनों घर की पूरी जिम्मेदारी गौरी खान संभालती थीं। आज वह एक जानी-मानी इंटीरियर डिजाइनर और फिल्म प्रोड्यूसर हैं। वह कई बड़े सेलेब्स के घर और ऑफिस डिजाइन कर चुकी हैं।
विज्ञापन

3 of 6
पंकज और मृदुला त्रिपाठी - फोटो : सोशल मीडिया
पंकज त्रिपाठी
इस लिस्ट में एक्टर पंकज त्रिपाठी का भी नाम है। अभिनेता पंकज त्रिपाठी ने अपने करियर की शुरुआत छोटे-छोटे किरदारों से की थी, जिसमें कोई खास आमदनी नहीं थी। तब घर का खर्चा उनकी पत्नी मृदुला चलाती थीं। खुद पंकज भी यह बात कई बार इंटरव्यू में बोल चुके हैं। एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा था, 'ईमानदारी से कहूं तो, मैंने 2004 और 2010 के बीच कुछ भी नहीं कमाया। उस दौरान, मेरी पत्नी मृदुला ने हमारे घर के रख-रखाव में शामिल सभी खर्चों का बोझ उठाया था। मैं अंधेरी में घूमता था और लोगों से रिक्वेस्ट करता था। एक्टिंग के लिए काम मांगता था'।

4 of 6
आयुष्मान खुराना, ताहिरा - फोटो : सोशल मीडिया
आयुष्मान खुराना
आयुष्मान खुराना का भी उनकी पत्नी ताहिरा ने खूब साथ दिया है। एक्टर जब आरजे के तौर पर अपना करियर जमा रहे थे और रोडीज जैसे शो का भी हिस्सा थे। उस दौरान, उनकी कमाई कुछ खास नहीं थी तब उनकी पत्नी तााहिरा कश्यप ने एक कॉलेज में टीचर की जॉब करके घर का खर्च उठाने में मदद की थी।
Taylor Swift: शादी का प्रपोजल लेकर गायिका टेलर स्विफ्ट के घर में घुसने, पीछा करने के आरोप में एक शख्स गिरफ्तार
विज्ञापन

5 of 6
मनीष पॉल अपनी पत्नी संयुक्ता और बच्चों के साथ - फोटो : सोशल मीडिया
मनीष पॉल
मनीष पॉल भले ही आज एक सफल एक्टर, कॉमेडियन और होस्ट हैं। जुग जुग जियो जैसी बड़ी फिल्म भी कर चुके हैं। मगर एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने बताया था कि 2008 में एक समय ऐसा था जब मेरे पास कोई काम नहीं था। मैंने जान-बूझकर ये फैसला लिया था, क्योंकि मुझे इसमें मजा नहीं आ रहा था। मेरी शादी 2007 में हुई थी और मैं इधर-उधर से पैसे कमा रहा था, लेकिन मजा नहीं आ रहा था। मैं इसके लिए यहां नहीं आया था। मैं कुछ ऐसा करना चाहता था कि घर आकर मुझे खुशी महसूस हो। तब मैं सब कुछ छोड़कर घर बैठ गया। मेरे पास न पैसा था, न कमाई, तब मेरी पत्नी संयुक्ता पॉल हर चीज संभाल रही थी। 
Gaurav Chopraa: 'बिना टेस्ट और ऑडिशन के हॉलीवुड में मिला था ब्रेक', 'गदर 2' के गौरव चोपड़ा का बड़ा खुलासा
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
अर्चना पूरन सिंह, परमीत सेठी - फोटो : सोशल मीडिया
परमीत सेठी 
परमीत सेठी ने दिलवाले दुल्हनियां ले जाएंगे और कच्चे धागे जैसी फिल्मों में काम किया है। परमीत के संघर्ष के दिनों के दौरान उनकी पत्नी अर्चना पूरण सिंह ही घर का खर्च उठाती थीं। उस वक्त अर्चना कई फिल्मों में काम कर रही थीं और काफी नाम बना चुकी थीं। अर्चना के करियर में अग्निपथ, मोहब्बतें, कुछ-कुछ होता है जैसी बेहतरीन फिल्में शामिल हैं।
Samantha Ruth Prabhu: सामंथा ने अपने नए प्यार का किया खुलासा, तस्वीर साझा कर बढ़ाई फैंस की बेचैनी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें