फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोस्तों के साथ रणवीर सिंह ने प्लान की बैचलर ट्रिप, शादी में शामिल होंगे सिर्फ ये दो बॉलीवुड एक्टर्स

Mon, 02 Jul 2018 12:41 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Deepika Padukone
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह इस साल के अंत में शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। इससे पहले रणवीर सिंह ने अपने दोस्तों के साथ एक बैचलर ट्रिप प्लान की है। यही वजह है कि वह जल्द से जल्द अपना काम निपटाने की कोशिश कर रहे हैं और अक्टूूबर-नवंबर के लिए कोई भी प्रोजेक्ट हाथ में नहीं ले रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 5
deepika padukone
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की तरह दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह भी इटली में शादी करने वाले हैं। इस शादी में सिर्फ परिवार के सदस्य और करीबी रिश्तेदार शरीक होंगे। वहीं, बॉलीवुड से सिर्फ दो एक्टर्स को न्योता भेजा जाएगा।







 
विज्ञापन

3 of 5
deepika padukone
खबर है कि दीपिका को बॉलीवुड में ब्रेक देने वाले शाहरुख खान और रणवीर सिंह के जिगरी यार अर्जुन कपूर को शादी का न्योता भेजा जाएगा। वहीं, मुंबई में रणवीर और दीपिका रिसेप्शन पार्टी देंगे। हालांकि, इस सिलसिले में दोनों की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। 
 

4 of 5
ranveer singh
खबर है कि रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की शादी 10 नवंबर को होने वाली है। दीपिका पादुकोण के करीबी ने बताया कि पिछले दिनों रणवीर और दीपिका जब श्रीलंका गए थे, तभी दोनों का रोका भी हो गया था। उस वक्त दोनों के परिवार वाले भी मौजूद थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Deepika and Ranveer
दीपिका पादकुण के पास फिलहाल एक ही फिल्म है, जिसकी शूटिंग इरफान खान के इलाज की वजह से टाल दी गई है। वहीं, रणवीर सिंह इन दिनों हैदराबाद में फिल्म 'सिम्हा' की शूटिंग कर रहे हैं। हाल ही में उन्होंने आलिया भट्ट के साथ फिल्म 'गली ब्वॉय' की शूटिंग पूरी की है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें