फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सलमान से मिले धोखे के बाद इस हीरोइन ने छोड़ा था बॉलीवुड, 42 की उम्र में कुंवारी है और कर रहीं ये काम

Mon, 02 Jul 2018 12:29 PM IST
भावना शर्मा, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
सोमी अली
सलमान खान ने जबसे अपना करियर शुरू किया तब से अब तक उनकी जिंदगी में कई हीरोइनें प्यार बनकर आईं । ऑफीशियली तौर पर सलमान की पहली गर्लफ्रेंड संगीता बिजलानी को माना जाता है । जो 1980 में मिस इंडिया बनी थीं । कहते हैं कि सलमान और संगीता की शादी भी तय हो गई थी फिर ऐन वक्त ना जाने क्यों ये रिश्ता टूट गया। लेकिन संगीता आज भी सलमान और उनके परिवार के बेहद करीब हैं।
विज्ञापन

2 of 11
सोमी अली
वहीं सलमान की दूसरी गर्लफ्रेंड की बात करें तो सोमी अली का नाम सामने आता है। सोमी वैसे तो पाकिस्तान की रहने वाली हैं लेकिन उनकी पहचान एक बॉलीवुड एक्ट्रेस और मॉडल के तौर पर होती है । सोमी अली की मां इराकी और पिता पाकिस्तानी थे । 12 साल की उम्र तक सोमी ने पाकिस्तान में पढ़ाई  की और फिर अपने पैरेंट्स के साथ फ्लोरिडा में शिफ्ट हो गईं  । 
विज्ञापन

3 of 11
सोमी अली
सोमी को शुरू से ही बॉलीवुड फिल्मों में दिलचस्पी थी। यहां खास बात यह है कि बॉलीवुड में आने से पहले ही सोमी का क्रश सलमान खान पर था । सोमी ने जिस रात 'मैंने प्यार किया' देखी थी, तभी सोच लिया था कि वो सलमान से शादी करेंगी। बॉलीवुड में दिलचस्पी देख सोमी की मां ने उन्हें मुंबई भेज दिया । सोमी के मुंबई आने का खास मकसद फिल्म नहीं बल्कि सलमान खान थे । तब सोमी सिर्फ 16 साल की थीं। 

4 of 11
सोमी अली
इतनी कम उम्र में ही सोमी, सलमान खान का पीछा करते-करते फ्लोरिडा से मुंबई आ पहुंचीं थीं। मुंबई आकर सोमी ने मॉडलिंग कर अपने करियर की शुरुआत की । साथ ही फिल्मों में भी ट्राई करती रहीं। सोमी जानती थीं कि इसी के जरिए वो सलमान से मिल सकती हैं । फिल्मों में काम करने के दौरान आखिरकार सोमी और सलमान की मुलाकात हुई।

विज्ञापन

5 of 11
सोमी अली
सोमी ने अपने एक इंटरव्यू में कहा था, 'मुझे बचपन से ही सलमान पर क्रश था । यही वजह थी कि मैं फ्लोरिडा छोड़ मुंबई आ पहुंची थी । बॉलीवुड भी मैंने इसीलिए ट्राई किया ताकि मैं सलमान को ढूंढ सकूं और उनसे शादी कर सकूं। सलमान मेरे पहले ब्वॉयफ्रेंड थे । आप ये भी कह सकते हैं कि मैं सलमान के सामने ही बड़ी हुई हूं ।'
 
विज्ञापन

6 of 11
सोमी अली
'सलमान और उनके परिवार से मैंने काफी कुछ सीखा है । आज मैं जो कुछ भी हूं उनकी वजह से ही हूं ।' बता दें कि सोमी और सलमान ने एक-दूसरे को 8 साल तक डेट किया था । इनके रिलेशन के समय खबर आई थी कि सलमान ने सोमी के सिर पर बोतल फोड़ दी थी । लेकिन बाद में इस मामले पर सोमी का बयान आया था । सोमी ने कहा था कि ऐसा कुछ नहीं हआ था । मैंने पहली बार ड्रिंक की थी जिससे सलमान नाराज थे । इसलिए उन्होंने टेबल पर बोतल गिरा दी थी ।
विज्ञापन

7 of 11
सोमी अली
सोमी ने 1991 से 1997 तक करीब 10 फिल्मों में काम भी किया लेकिन सफल नहीं हो पाईं । 1999 में सलमान और सोमी का ब्रेकअप हो गया था । सोमी ने एक इंटरव्यू में अपने ब्रेकअप को लेकर भी बड़ा खुलासा किया था । जब सोमी से पूछा गया कि उनके ब्रेकअप की वजह क्या थी? तब सोमी कहती हैं, 'ऐश्वर्या राय । मैं किसी पर आरोप नहीं लगाऊंगी । उन्होंने वो किया जो वे एक-दूसरे के लिए महसूस करते थे । मैं भी कोई बोझ अपने मन में नहीं रखना चाहती थी। ये सिर्फ मेरी ग्रोथ को रोकता ।'

8 of 11
सोमी अली
ब्रेकअप के सालों बाद सलमान और सोमी फिर मिले थे । सोमी बताती हैं, 'मैं आखिरी बार सलमान से साल 2011 में मिली थी । मैं एक विमेंस राइट कॉन्फ्रेंस के लिए बैंकॉक में थी । सलमान भी उस वक्त फिल्म की शूटिंग के लिए बैंकॉक आए हुए थे । तब हम दोनों मिले और एक-दूसरे की तारीफ की । दोनों अपनी-अपनी जिंदगी में आगे बढ़ चुके हैं। ये बदलाव भी अच्छा था ।' आखिर अब कहां हैं सोमी और क्या कर रही हैं...

9 of 11
सोमी अली
ब्रेकअप के बाद सोमी अपनी पढ़ाई पूरी करने के लिए वापस फ्लोरिडा चली गईं । वहां जाकर उन्होंने साइकोलॉजी की पढ़ाई की । इसके बाद सोमी ने मियामी यूनिवर्सिटी से जर्नलिजम की पढ़ाई की । जर्नलिजम का कोर्स करते-करते सोमी का इंट्रेस्ट डॉक्यूमेंट्री फिल्म बनाने में हो गया । इसके बाद सोमी ने जर्नलिजम का कोर्स छोड़कर न्यूयॉर्क फिल्म एकेडमी ज्वॉयन कर ली ।

10 of 11
सोमी अली
ग्रेजुएशन करने के बाद सोमी ने कुछ शॉर्ट फिल्म बनाईं । जिसमें उन्होंने महिलाओं की स्थिति को दिखाने की कोशिश की । सोमी की शॉर्ट फिल्म अबॉर्शन, टीनएज सुसाइड और घरेलू हिंसा जैसे विषय पर आधारित रहती थी । सोमी ने साल 2006 में महिलाओं के अधिकारों पर काम करने वाली एक संस्था खोली । जिसका नाम रखा No More Tears । सोमी ने कुछ रेप विक्टिम पर आर्टिकल भी लिखे । ये संस्था शुरू करने की एक वजह यह भी थी कि वो खुद 5 साल की उम्र में सेक्सुअल एब्यूज की शिकार हुई थीं । इस बात का खुलासा सोमी ने एक इंटरव्यू में किया था ।
विज्ञापन

11 of 11
सोमी अली
अब सोमी देश-दुनिया में महिलाअों के अधिकार के लिए लगातार काम कर रही हैं । सोमी की इस संस्था से हजारों लोग जुड़े हुए हैं । 42 साल की हो चुकी सोमी ने कभी 9 साल बड़े सलमान खान से प्यार किया था लेकिन उन्होंने अभी तक शादी नहीं की है । वो अब ऐसे लोगों के लिए जी रही हैं जो अपनों और समाज के द्वारा प्रताडि़त हैं ।  सोमी के इस काम को देख सलमान ही नहीं पूरे बॉलीवुड को भी उन पर गर्व होगा । 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें