प्रकाश झा
- फोटो : इंस्टाग्राम- प्रकाश झा प्रोडक्शंस
प्रकाश झा ने आगामी फिल्मों पर की बात
इसके अलावा वह 'राजनीति 2' की भी योजना बना रहे हैं। पहले भाग में रणबीर कपूर, अजय देवगन, नाना पाटेकर और मनोज बाजपेयी जैसे सितारे थे। यह फिल्म राजनीति और सत्ता के खेल को दर्शाती है, जिसमें हर किरदार का अपना महत्व था। इन फिल्मों पर बात करते हुए प्रकाश झा ने 'मिड-डे' से कहा, "यह 'गंगाजल' का विस्तार नहीं है, बल्कि एक नई कहानी होगी जो एक हेड कांस्टेबल के बारे में है।" वहीं, 'राजनीति 2' पहली फिल्म की कहानी को आगे बढ़ाएगी। उन्होंने कहा, "दूसरी फिल्म पहली फिल्म का विस्तार है। समर प्रताप (रणबीर कपूर का किरदार) विदेश जा चुके हैं, लेकिन वह कहानी का हिस्सा बने रहेंगे।"