फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sara Ali Khan: सारा ने मम्मी-पापा के तलाक से पहले की यादों पर बात की, बोली-मां को फिर से इस तरह देखना...'

Sun, 24 Nov 2024 03:17 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

हाल ही में सारा अली खान ने एक इंटरव्यू दिया जिसमें वह अपनी आने वाली फिल्म को लेकर बात करती हुई नजर आईं। इसी इंटरव्यू के दौरान उन्होंने अपने मम्मी-पापा के अलगाव से पहले वाली पुरानी यादों को साझा किया। 
 
विज्ञापन
1 of 5
सारा अली खान - फोटो : इंस्टाग्राम-@saraalikhan95
अभिनेता सैफ अली खान और उनकी पूर्व पत्नी अमृता सिंह की बेटी सारा अली खान भी अपने पैरेंट्स की तरह ही बॉलीवुड में अभिनय कर रही हैं। हाल ही में उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान अपने पुराने दिनों को याद किया। वह बताती हैं कि जब उनके मम्मी-पापा का तलाक नहीं हुआ था, तब वह पूरे परिवार के साथ छुट्टियां मनाती थी और खूब एंज्वॉय करती थी। इसके अलावा उन्होंने यह भी बताया कि अब उनकी मां का व्यवहार पहले की तुलना में अधिक अच्छा हो गया है। वह इस बात से काफी खुश हैं।
विज्ञापन

2 of 5
सैफ अली खान, इब्राहिम खान और सारा अली खान - फोटो : इंस्टाग्राम-@saraalikhan95
याद आती है लंदन में गुजारी छुट्टियां 
हालिया दिए गए इंटरव्यू में सारा कहती हैं, 'मुझे मेरे भाई और मां को लंदन बहुत पसंद है। पापा (सैफ अली खान) को भी लंदन अच्छा लगता है। हम साथ में गर्मियों की छुट्टियां हमेशा लंदन में गुजारते थे। इसके अलावा सारा अली खान ने यह भी बताया कि वह अपने पिता के पैतृक घर पटौदी पैलेस को भी काफी मिस करती है। वह बताती है कि उस जगह से उनकी बचपन की बहुत सारी यादें जुड़ी हैं। वह अब तो वहां कम ही जा पाती है, लेकिन पहले क्रिसमस, नया साल और दिवाली पटौदी पैलेस में ही मनाती थी। 
विज्ञापन

3 of 5
अमृता सिंह- सारा अली खान - फोटो : सोशल मीडिया
मां को हंसते हुए देखकर मिलती है खुशी 
इसी इंटरव्यू में अपने माता-पिता के तलाक के बारे में भी वह बात करती हैं। सारा कहती हैं कि उनके पैरेंट्स आज बहुत खुश हैं और बहुत ज्यादा पॉजिटिव हैं। वहीं अपनी मां अमृता को अब हंसते, मजाक करते और बच्चों वाली हरकतें करते देखकर खुशी मिलती है। सारा बताती हैं कि इन बातों की कमी उन्हें मां के जीवन में कई सालों से खल रही थी। लेकिन अब मां को खुश देखना, उनके लिए राहत भरी बात है। 

4 of 5
केदारनाथ दर्शन के दौरान सारा अली खान - फोटो : सोशल मीडिया
लंदन के अलावा केदारनाथ से भी लगाव 
पिछले दिनों भी एक इंटरव्यू में सारा ने केदारनाथ धाम को भी अपनी पसंदीदा जगह बताया था। वह वहां हर साल जाने की ख्वाहिश रखती हैं। उनका मानना है कि वह जो कुछ भी हैं, इसी जगह की वजह से हैं। दरअसल, सारा अली खान की पहली फिल्म 'केदारनाथ' की शूटिंग उत्तराखंड के केदारनाथ में ही हुई थी। इसी साल दिवाली पर भी वह केदारनाथ गई थीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सारा अली खान-आदित्य रॉय कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम-@saraalikhan95, @ adityaroykapur
आने वाली फिल्म को लेकर उत्साहित 
अगले साल सारा अली खान की कई फिल्में रिलीज होंगी जिसमें फिल्म 'मेट्रो इन दिनों' और 'स्कॉय फोर्स' शामिल है। फिल्म 'मेट्रो इन दिनों' में तो वह आदित्य रॉय कपूर के साथ नजर आएंगी। इस फिल्म को निर्देशक अनुराग बसु बना रहे हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें