फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'दबंग 3' में नजर आएंगी अरबाज की गर्लफ्रेंड ? जॉर्जिया एंड्रियानी ने किया ये खुलासा

Tue, 20 Aug 2019 07:25 AM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
जॉर्जिया एंड्रियानी और सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया
पिछले लंबे वक्त से अरबाज खान के साथ जॉर्जिया एंड्रियानी रिलेशनशिप में हैं। हाल ही में ऐसा सुनने को मिला था कि अरबाज की गर्लफ्रेंड जॉर्जिया सलमान खान के साथ फिल्म दबंग 3 में नजर आएंगी। ऐसे में अब जॉर्जिया ने इस बारे में अपनी बात रखी है।
विज्ञापन

2 of 6
Giorgia Andriani - फोटो : Amar Ujala
दरअसल ऐसा सुनने को मिला था कि अरबाज को डेट करने वालीं जॉर्जिया उनके बैनर से ही बॉलीवुड में कदम रखेंगी। लेकिन जॉर्जिया ने मीडिया से बात करते हुए यह साफ कर दिया है कि वो सलमान खान के साथ दबंग 3 में नजर नहीं आएंगी।
विज्ञापन

3 of 6
Arbaaz Khan and Giorgia Andriani - फोटो : Social Media
जॉर्जिया कहती हैं- 'मुझे अरबाज खान और सलमान खान की इस फिल्म सीरीज से बहुत प्यार है लेकिन मैं इसका हिस्सा नहीं हैं। दोनों इस सीरीज को और बड़ा करने में काफी मेहनत कर रहे हैं। हो सकता है कि एक दिन मैं इसका हिस्सा बन जाऊं लेकिन दबंग 3 में मैं काम नहीं कर रही हूं।'

4 of 6
giorgia andriani
वहीं आगे जॉर्जिया ने कहा- 'मुझे दबंग 3 की मेकिंग का हिस्सा बनकर काफी मजा आ रहा है। मैं इस फिल्म को दिसम्बर में देखने के लिए बहुत उत्साहित हूं।' इसके आगे जॉर्जिया ने फिल्मी पर्दे के सफर के बारे में भी बात की।

पढ़ें: दबंग 3 के सेट से लीक हुए सलमान-सोनाक्षी के फोटोज, मोबाइल बैन करवाने का आइडिया हुआ फेल
विज्ञापन

5 of 6
Giorgia Andriani - फोटो : Social Media
जॉर्जिया ने तमिल वेब सीरीज से अदाकारी में कदम रखने का फैसला किया है। इस बारे में जॉर्जिया ने कहा- 'मैंने इस वेब सीरीज को इसलिए चुना है क्योंकि इसमें मेरा किरदार बहुत ही अच्छा है। इस किरदार को निभाने के लिए मुझे खुद को चैलेंज करना पड़ेगा। मैं इसे पर्दे पर निभाने के लिए काफी उत्साहित हूं।'

पढ़ें: शादी के बाद पूजा बत्रा ने पति नवाब को दिया ऐसा सरप्राइज, दबंग-3 की पूरी स्टारकास्ट हो गई हैरान
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
सलमान खान - फोटो : मुंबई टीम, अमर उजाला
गौरतलब है कि सलमान खान की दबंग 3 में सोनाक्षी सिन्हा, अरबाज खान और सुदीप किच्चा नजर आएंगे। वहीं महेश मांजरेकर की बेटी साईं मांजरेकर का भी अहम किरदार होगा। फिल्म का निर्देशन प्रभुदेवा कर रहे हैं।

पढ़ें: 'हेट स्टोरी 3' की अभिनेत्री का बयान- 'अच्छा लगेगा अगर सलमान खान मुझसे शादी करें'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें