अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और आए दिन अपनी तस्वीरें फैंस के साथ साझा करते हैं। इन दिनों वह थ्रोबैक तस्वीरें शेयर कर रहे हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी 1978 में आई फिल्म 'डॉन' की एक थ्रोबैक तस्वीर शेयर की थी, जिसमें फिल्म की एडवांस बुकिंग के दौरान थिएटर के बाहर लोगों की लाइनें लगी हुई थीं। वहीं, आज फिर उन्होंने एक थ्रोबैक तस्वीर शेयर की है, जिसमें उनके साथ शाहरुख खान भी नजर आ रहे हैं। दोनों को एक साथ देखने के बाद से ही ट्विटर पर 'डॉन 3' ट्रेंड करने लगा है।