ओटीटी प्लेटफॉर्म सोनी लिव पर रिलीज हुई 'रॉकेट ब्वॉयज' की कहानी डॉ. होमी जहांगीर भाभा और डॉ. विक्रम साराभाई के जीवन के इर्द-गिर्द घूमती है। ये वो लोग थे जिन्होंने भारत के लिए संपन्न, स्वाभिमानी और सशक्त भविष्य के सपने देखे। देशभर में 'रॉकेट ब्वॉयज' को खूब पसंद किया जा रहा है। सीरीज की कहानी, प्रस्तुति, निर्देशन, फिल्मांकन हर स्तर पर बहुत मेहनत की गई है। 'रॉकेट ब्वॉयज' में इश्वाक सिंह ने विक्रम सारा भाई का किरदार निभाया है और जिम सर्भ ने होमी जहांगीर भाभा का। महान नृत्यांगना और साराभाई की पत्नी मृणालिनी स्वामीनाथन के किरदार में रेजिना कैसेंड्रा भी खूब जंचती हैं। आइए जानते हैं रेजिना कैसेंड्रा के बारे में...