अक्षरा सिंह
- फोटो : insta
अक्षरा सिंह
अक्षरा सिंह भोजपुरी इंडस्ट्री की धाकड़ अभिनेत्री हैं, जो अपने दमदार अंदाज के लिए हमेशा चर्चा में रहती हैं। अक्षरा ने भोजपुरी इंडस्ट्री की कई हिट फिल्मों में काम किया है, जिसके लिए वह तगड़ी फीस लेती हैं। कई रिपोर्ट्स के मुताबिक, अक्षरा एक फिल्म के लिए 10 से 15 लाख रुपये चार्ज करती हैं। इतना ही नहीं, वह एक स्टेज शो के लिए भी मोटी रकम वसूलती हैं। अभिनेत्री एक घंटे के शो के लिए तीन से पांच लाख रुपये लेती हैं। अक्षरा की कुल संपत्ति 50-60 करोड़ रुपये हैं।