फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Brahmastra Part One: आलिया के घर लौटते ही रणबीर गाने जा रहे मोहब्बत का तराना, इस दिन रिलीज होगा 'केसरिया'

Mon, 11 Jul 2022 03:19 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 4
ब्रह्मास्त्र - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट अपनी अपकमिंग फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' के  पार्ट वन को लेकर इन दिनों काफी चर्चा में हैं। फैंस को फिल्म के साथ इसके गानों का भी बेसब्री से इंतजार है। दर्शकों की इस बेताबी को देखते हुए मेकर्स ने अब फिल्म के खूबसूरत ट्रैक 'केसरिया' को रिलीज करने का फैसला किया है। इस गाने का टीजर अप्रैल में लॉन्च किया गया था जिसके बाद से ही फैंस लगातार गाने के फुल वर्जन को लॉन्च करने की मांग कर रहे थे। लंबे इंतजार के बाद अब फैंस को खुशखबरी देते हुए इस गाने की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया गया है।
विज्ञापन

2 of 4
ब्रह्मास्त्र - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
प्रीतम को देना पड़ी सफाई
इस गाने की डिमांड का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि खुद संगीतकार प्रीतम को लोगों को आश्वत करना पड़ा की यह ट्रैक जल्द ही रिलीज किया जाएगा। इस गाने को 17 जुलाई को रिलीज करने की तैयार किया जाएगा। 'केसरिया' गाने को लेकर दिख रही इस तरह की दीवानगी से तो ऐसा ही लग रहा है कि यह गाना कम समय में कई रिकॉर्ड अपने नाम कर सकता है। बता दें कि यह एक पैन इंडिया फिल्म है इसलिए इस गाने को हिंदी, तमिल, तेलुगू, कन्नड़ और मलयालम में लॉन्च किया जाएगा। 


 
विज्ञापन

3 of 4
ब्रह्मास्त्र - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
इस दिन रिलीज होगी फिल्म
फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' का पूरे देश को लंबे समय से इंतजार है। धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले बनी इस फिल्म में रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, अमिताभ बच्चन, नागार्जुन लीड रोल में नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन अयान मुखर्जी ने किया है। इससे पहले अयान 'वेकअप सिड' और 'ये जवानी है दीवानी' जैसी फिल्में बना चुके हैं। यह फिल्म 9 सिंतबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
विज्ञापन

4 of 4
ब्रह्मास्त्र - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
लोगों को पसंद आया ट्रेलर
इस फिल्म का ट्रेलर लोगों को काफी पसंद आया था। दो मिनट 51 सेकेंड के इस ट्रेलर में दर्शकों को सभी सितारों का अंदाज खूब भाया था। साथ ही लोगों को फिल्म के विजुअल इफेक्ट्स ने भी काफी प्रभावित किया था। इसके ट्रेलर को अब तक तीन करोड़ 23 लाख  बार देखा जा चुका है। ट्रेलर को मिले ऐसे रिस्पॉन्स के बाद माना जा रहा है कि ओपनिंग विकेंड में फिल्म पिछले कई रिकॉर्ड्स तोड़ सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें