लीना मणिमेकलई
- फोटो : सोशल मीडिया
इन दिनों अपनी फिल्म काली को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रहीं लीना का विवादों से गहरा नाता रहा है। वह पहले भी अपनी कई फिल्मों को लेकर विवादों में रही है। हालांकि, विवादों में रहने वालीं लीना ने अपनी निजी जिंदगी में काफी संघर्ष देखा है। उन्होंने अपने जीवन में सामाजिक, पारिवारिक और आर्थिक सभी स्तर पर संघर्ष किया है। लीना मणिमेकलई मदुरै के दक्षिण में स्थित सुदूर गांव महाराजापुरम से ताल्लुर रखती हैं। उनके पिता कॉलेज में एक लेक्चरर थे। वह जिस गांव में रहती थीं, वहां प्रथा थी कि किशोरावस्था आते ही लड़की की शादी उसके मामा से कर दी जाती थी।