Raakh Web Series: अमेजन प्राइम पर रिलीज हुई वेब सीरीज ‘राख’ में दिव्या ने सुमन का किरदार निभाया है। देखिए तस्वीरें और जानिए उनके बारे में दिलचस्प बातें।
हाल ही में रिलीज हुई अली फजल की वेब सीरीज ‘राख’ बीते कुछ दिनों से काफी चर्चाओं में है। इसमें दिव्या शर्मा ने सुमन का किरदार निभाया है, जिनका अपहरण हो जाता है और सीरीज की पूरी कहानी उन्हें ढ़ूंढने और अपराधी को पकड़ने के इर्द गिर्द घूमती है।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 7
दिव्या शर्मा
- फोटो : सोशल मीडिया
राख सीरीज से खींचा सबका ध्यान
दिव्या शर्मा एक नई और उभरती हुई एक्ट्रेस हैं, जिन्होंने हाल ही में आई क्राइम-थ्रिलर वेब सीरीज ‘राख’ में ‘सुमन’ का किरदार निभाकर काफी ध्यान खींचा है। इस सीरीज में उनका रोल बेहद अहम है, क्योंकि कहानी सुमन और उसके भाई के अचानक गायब होने के इर्द-गिर्द घूमती है। दिव्या ने इस किरदार को बहुत ही सादगी और इमोशन के साथ निभाया है, जिससे दर्शकों पर गहरा असर पड़ा है।
विज्ञापन
3 of 7
दिव्या शर्मा
- फोटो : सोशल मीडिया
एक्टिंग से बनाई अलग पहचान
सीरीज में सुमन को एक 16 साल की मासूम लेकिन समझदार लड़की के रूप में दिखाया गया है, जो अपने भाई के साथ घर से निकलती है और फिर दोनों लापता हो जाते हैं। इसके बाद पूरी कहानी उनकी तलाश और इस रहस्य को सुलझाने पर आधारित होती है। दिव्या शर्मा की एक्टिंग इस किरदार में काफी नेचुरल और प्रभावशाली नजर आती है, जो उन्हें खास बनाती है।
4 of 7
दिव्या शर्मा
- फोटो : सोशल मीडिया
दिव्या शर्मा के पिछले प्रोजेक्ट
इससे पहले दिव्या ‘ग्राम चिकित्सालय’ में जुही के किरदार में नजर आईं थीं। ये वेब सीरीज भी अमेजन प्राइम पर रिलीज हुई थी। इस शो के दो सीजन रिलीज हो चुके हैं। इससे पहले वे 'ककून' नाम की मिनी सीरीज में नजर आ चुकी हैं।
राख सीरीज के बारे में
वेब सीरीज 'राख' रिलीज हो चुकी है। यह सीरीज 1978 के कुख्यात रंगा-बिल्ला केस से प्रेरित है, जिसे भारत के सबसे खौफनाक अपराधों में गिना जाता है।
विज्ञापन
6 of 7
दिव्या शर्मा
- फोटो : सोशल मीडिया
सीरीज की स्टारकास्ट
इसमें अली फजल और सोनाली बेंद्रे अहम भूमिका में हैं। वहीं आकाश मखीजा, रमनदीप यादव, दिव्या शर्मा और विवान शर्मा भी वेब सीरीज में खास भूमिका निभाते हैं।
कहां देखें राख सीरीज?
वेब सीरीज 'राख' का निर्देशन ‘परी’ और ‘पाताल लोक’ जैसी डार्क दुनिया रच चुके प्रोसित रॉय ने किया है। यह 12 जून से अमेजन प्राइम पर स्ट्रीम हो रही है।