Box Office Collection: 'भारत भाग्य विधाता', 'मैं वापस आऊंगा' और 'गवर्नर' ये तीनों बॉलीवुड फिल्में सिनेमाघरों में लगी हुई हैं। जानिए आज सोमवार को इन तीनों फिल्मों ने कितने का कलेक्शन किया है।
विज्ञापन
1 of 6
'भारत भाग्य विधाता', 'मैं वापस आऊंगा' और 'गवर्नर' का कलेक्शन
- फोटो : अमर उजाला
'भारत भाग्य विधाता', 'मैं वापस आऊंगा' और मनोज बायपेयी की फिल्म 'गवर्नर' 12 जून को एक साथ सिनेमाघरों में रिलीज हुई थीं। जानिए आज चौथे दिन सोमवार को इन तीनों में से किसका कलेक्शन सबसे ज्यादा रहा?
विज्ञापन
2 of 6
भारत भाग्य विधाता रिव्यू
- फोटो : सोशल मीडिया
'भारत भाग्य विधाता' का अब तक का कलेक्शन
कंगना रनौत की फिल्म 'भारत भाग्य विधाता' की रिलीज को आज 15 जून को पूरे चार दिन हो गए हैं
इस फिल्म ने पहले दिन शुक्रवार को 1 करोड़ रुपये के कलेक्शन से शुरुआत की
दूसरे दिन फिल्म की कमाई में थोड़ा उछाल देखने को मिला
इस फिल्म ने दूसरे दिन 1.45 करोड़ रुपये की कमाई की
तीसरे दिन फिल्म ने 1.80 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया, जो पहले दिनों के मुकाबले ज्यादा है
वहीं आज चौथे दिन का कलेक्शन भी सामने आ चुका है
विज्ञापन
3 of 6
'मैं वापस आऊंगा'
- फोटो : इंस्टाग्राम
'मैं वापस आऊंगा' का अब तक का कलेक्शन
इम्तियाज अली निर्देशित फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’ की रिलीज को आज पूरे चार दिन हो चुके हैं
फिल्म में दिलजीत दोसांझ, शरवरी, नसीरुद्दीन शाह और वेदांग रैना ने मुख्य भूमिका निभाई है
इस फिल्म का संगीत ए आर रहमान ने दिया है
‘मैं वापस आऊंगा’ ने पहले दिन शुक्रवार को 1.15 करोड़ रुपये से अपनी शुरुआत की
दूसरे दिन इस फिल्म ने शनिवार को 1.85 करोड़ रुपये की कमाई की
तीसरे दिन फिल्म ने रविवार को 2.50 करोड़ रुपये का कारोबार किया
वहीं दिलजीत दोसांझ की फिल्म का आज चौथे दिन की कमाई भी सामने आ चुकी है
4 of 6
फिल्म ‘गवर्नर: द साइलेंट सेवियर'
- फोटो : इंस्टाग्राम
'गवर्नर' का अब तक का कलेक्शन
मनोज बाजपेयी की ‘गवर्नर’ की रिलीज को आज पूरे चार दिन हो चुके हैं
इस फिल्म ने पहले दिन 90 लाख रुपये का कलेक्शन किया
दूसरे दिन शनिवार को फिल्म ने 1.15 करोड़ रुपये की कमाई की
तीसरे दिन रविवार को फिल्म ने 1.40 करोड़ रुपये का कारोबार किया
वहीं आज चौथे दिन पहले सोमवार का कलेक्शन भी सामने आ चुका है
तीनों फिल्मों का चौथे दिन का कलेक्शन
चौथे दिन पहले सोमवार को फिल्म 'भारत भाग्य विधाता' ने 55 लाख रुपये की कमाई की है, जो लगातार बढ़ेंगी। कंगना की इस फिल्म ने अब तक बॉक्स ऑफिस पर कुल 4.80 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। 'मैं वापस आऊंगा' ने पहले सोमवार को चौथे दिन 86 लाख रुपये की कमाई की है, जो लगातार बढ़ती रहेगी।
दिलजीत दोसांझ की फिल्म ने अब तक बॉक्स ऑफिस पर कुल 6.36 करोड़ रुपये की कमाई की है। फिल्म 'गवर्नर' ने पहले सोमवार को चौथे दिन 36 लाख रुपये की कमाई की है, जो लगातार बढ़ेगी। मनोज बाजपेयी की इस फिल्म ने अब तक बॉक्स ऑफिस पर कुल 3.81 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। इन तीनों फिल्मों में से सबसे ज्यादा कलेक्शन फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' ने किया है।
इन तीनों फिल्मों का बजट
कंगना रनौत की फिल्म 'भारत भाग्य विधाता' का अनुमानित निर्माण बजट लगभग 40 से 45 करोड़ रुपये है। इम्तियाज अली द्वारा निर्देशित और दिलजीत दोसांझ अभिनीत रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' का कुल बजट लगभग 65 करोड़ रुपये है। मनोज बाजपेयी की राजनीतिक ड्रामा फिल्म 'गवर्नर: द साइलेंट सेवियर' का निर्माण एक कम बजट में किया गया है। हालांकि मेकर्स द्वारा इसकी सटीक आधिकारिक बजट राशि का सार्वजनिक खुलासा नहीं किया गया है।