फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कौन है दीपक कलाल? जो राखी सावंत की शादी पर भड़का, अभिनेत्री से मांग लिए 4 करोड़

Mon, 12 Aug 2019 01:30 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
rakhi sawant, deepak kalal - फोटो : social media
हमेशा विवादों में रहने वालीं राखी सावंत कुछ ना कुछ ऐसा करती रहती हैं जिससे वो चर्चा में आ जाती हैं। कुछ दिन पहले राखी सावंत ने शादी की थी। राखी की तस्वीरें वायरल होते ही दीपक कलाल भड़क गए हैं और उन्होंने उनसे 4 करोड़ लौटाने की बात कही है। एक वीडियो शेयर करते हुए दीपक कलाल ने कहा कि 'पूरे 4 करोड़ तुझे मैंने गिन-गिन के दिए। अगर चार दिन के अंदर मेरे पैसे नहीं लौटाए तो जिंदगी खराब कर दूंगा।' ऐसे में चलिए आपको बताते हैं कि कौन है दीपक कलाल जो राखी सावंत को धमकियां दे रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 5
Deepak Kalal and Rakhi Sawant - फोटो : instagram
दीपक कलाल वो शख्स हैं, जिनकी राखी के साथ शादी को लेकर काफी खबरें वायरल हुई थीं। कलाल पुणे के रहने वाले हैं। 45 साल के दीपक इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव रहते हैं। दीपक कलाल टीवी रियलिटी शो इंडियाज गॉट टैलेंट सीजन 8 में दिख चुके हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
deepak kalal
दीपक के बोलने का अलग अंदाज और उनके जोक्स की वजह से वो खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। पॉपुलर होने से पहले दीपक पुणे के एक होटल में रिसेप्शनिस्ट का काम करते थे। वो मिडिल क्लास फैमिली से आते हैं और उन्होंने अपने करियर में काफी स्ट्रगल किया है। दीपक ने 10वीं तक ही पढ़ाई की है। आर्थिक परेशानियों की वजह से उन्होंने स्कूल जाना छोड़ दिया था। 

4 of 5
deepak kalal - फोटो : file photo
इसके बाद दीपक ने बांद्रा के एक कॉलेज से होटल मैनेजमेंट कोर्स किया। फिर उन्हें मुंबई के 3 स्टार होटल में रिसेप्शनिस्ट की जॉब मिल गई। दीपक दावा करते हैं कि वो पाकिस्तान और बांग्लादेश में काफी पॉपुलर हैं। अब वो भारत में भी पॉपुलर होना चाहते हैं। दीपक का कहना था कि उन्हें बिग बॉस का ऑफर आया था और ऑडिशन भी दिया था। बाद में उन्होंने ये ऑफर ठुकरा दिया। साल 2011 में दीपक उस वक्त चर्चा में आ गए थे जब उनका एक वीडियो सामने आया था। इस वीडियो का टाइटल था-  'मोदी जी मैं आपको पप्पी दूंगा।'

पढ़ें: दीपक कलाल की धमकी पर भड़कीं राखी सांवत, बोलीं- राधे मां के त्रिशूल से वध कर दूंगी
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Rakhi sawant Deepak kalal - फोटो : file photo
दीपक कलाल के साथ लव स्टोरी के बारे में राखी सावंत ने कहा था कि 'इंडस्ट्री में सभी लोग शादी कर रहे हैं। मुझे लगा कि अब मुझे भी कर लेनी चाहिए। दीपक ने मुझे शो इंडियाज गॉट टैलेंट में प्रपोज किया था' उस वक्त राखी ने शादी का एक कार्ड भी शेयर किया था लेकिन बाद में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि उन्होंने रिश्ता खत्म कर लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें