फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीपक कलाल की धमकी पर भड़कीं राखी सांवत, बोलीं- राधे मां के त्रिशूल से वध कर दूंगी

Mon, 12 Aug 2019 12:27 PM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
Rakhi Sawant - फोटो : Social Media
राखी सावंत का नाम इन दिनों एक नए विवाद से जुड़ गया है। कुछ दिन पहले राखी ने शादी की थी, इसका ऐलान उन्होंने सोशल मीडिया पर किया था। राखी की शादी की खबर सुनकर दीपक कलाल उनपर भड़क गए और अपने 4 करोड़ रुपए मांगने लगे। दीपक की इस हरकत पर अब राखी सावंत का जवाब आया है। राखी ने कहा कि वह त्रिशूल से दीपक कलाल का वध कर देंगी।
विज्ञापन

2 of 6
Deepak Kalal and Rakhi Sawant - फोटो : instagram
राखी ने वीडियो शेयर करते हुए कहा- 'जिस तरह सावित्री अपने पति के प्राण यमराज से छीन लाई थी, वैसे आज तूने मेरे पति के खिलाफ बोला है। मैं कौन हूं...एक पतिव्रता..समझ गए..दीपक तुम्हें जितनी गालियां दूं उतनी कम हैं। तू किसी भी पाताल में चला जा मैं तुझे ढूंढ निकालूंगी, तूने अभी तक मेरा अच्छा रूप देखा है, तू मेरा काली का रूप देखेगा, दुर्गा का रूप देखेगा।'
विज्ञापन

3 of 6
Deepak Kalal
राखी ने आगे कहा- 'तू पाताल में कहीं भी छुप जा दीपक कलाल...मैं तुझे ढूंढ निकालूंगी...और तुझे पटक पटक कर जो मेरा छुपाया हुआ राधे मां का त्रिशूल है, उससे तेरा वध करूंगी। अभी तू देख मैं तेरा ऐसा बैंड बजाउंगी...तुझे जो लास्ट टाइम मार पड़ी थी वो कम थी न।'
 

4 of 6
deepak kalal
दीपक कलाल ने क्या कहा था?
दीपक ने वीडियो में कहा- 'पहले क्या बोली थी मीडिया को कि दीपक कलाल के साथ शादी करूंगी। पूरे 4 करोड़ तुझे मैंने गिन गिन के दिए। तूने क्या किया, निगल गई। दीपक कलाल का पैसा खा गई। तूने अगर चार दिन के अंदर मेरे पैसे नहीं लौटाए तो जिंदगी खराब कर दूंगा। दीपक ने इस वीडियो में राखी को 4 करोड़ देने का दावा किया है। अब यह सच है या फिर झूठ यह तो वही जानें।'
 
विज्ञापन

5 of 6
Rakhi sawant Deepak kalal
दरअसल, राखी ने कुछ वक्त पहले दीपक से शादी करने का एलान भी सोशल मीडिया पर किया था। इसके बाद राखी शादी की शॉपिंग करते हुई भी दिखाई दी थीं। यहां तक राखी ने शादी का कार्ड भी शेयर किया था। बाद में राखी ने इंस्टा पर एक वीडियो शेयर कर शादी तोड़ने का एलान किया था। राखी ने वीडियो पोस्ट कर कहा था- 'मुझे माफ करना दीपक, मेरा परिवार मुझसे बहुत नाराज है। जो भी हुआ उन्हें वह बिल्कुल भी पसंद नहीं आया। 14-15 साल से मैं फिल्म इंडस्ट्री में हूं। मैंने बहुत मेहनत की है, मैं इस तरह की कोई भी गंदी चीज नहीं करना चाहती।'
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Rakhi sawant Deepak kalal
राखी ने आगे कहा - 'मैं अपने पूरे परिवार को संभाल रही हूं इसलिए मुझे यह गंदी पब्लिसिटी बिल्कुल नहीं चाहिए। जो भी हुआ उसे भूल जाओ, लोग मुझे गालियां देते हैं और गंदा-गंदा बोलते हैं। मैंने यह सब बातें कभी नहीं की है। मैं बहुत सीधा-सादी और भगवान को मानने वाली लड़की हूं। मुझे झूठ बोलना पसंद नहीं है, तुम्हारे चक्कर में आकर मैंने झूठ बोला है। राखी सावंत के इस वीडियो के बाद यूजर्स ने इसे पब्लिसिटी स्टंट बताया था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें