बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर और बिजनेसमैन आनंद आहूजा की शादी की खबरें लंबे समय से मीडिया में सुर्खियां बनी हुई थी। हालांकि अब दोनों के परिवार वालों ने मिलकर इस अफवाहों पर विराम लगाते हुए शादी का ऐलान कर दिया है। इन दोनों की शादी आने वाले 8 मई को मुंबई में होगी। इस कपल के बारे में अब भी एक बात जो सबके लिए पहले बनी हुई है वह है कि आनंद ने सोनम को कब और कहां प्रपोज किया था लेकिन हम आज इस राज से पर्दा उठा रहे हैं...
विज्ञापन
2 of 5
anand ahuja and sonam kapoor
सोनम कपूर के बारे में वैसे तो सभी जानते हैं कि वह बॉलीवुड स्टार अनिल कपूर की बेटी हैं और वह खुद एक एक्ट्रेस हैं लेकिन क्या आपको पता है आनंद अहूजा भारत के टॉप बिजनेसमैन में से एक हैं। एक अनुमान के मुताबिक वह करीब 3000 करोड़ रुपए के मालिक हैं।
विज्ञापन
3 of 5
anand ahuja and sonam kapoor
आनंद आहूजा के दादा हरिश आहूजा भारत के सबसे बड़े एक्सपोर्ट हाउस 'शाही एक्सपोर्ट' के मालिक थे और अब आनंद इस कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर हैं। आनंद ने अपनी शुरुआती पढ़ाई दिल्ली से ही की है और इसके बाद उन्होंने अमेरिका से ग्रेजुएशन किया और प्रतिष्ठित बिजनेस स्कूल व्हार्टन से एमबीए की पढ़ाई की। आनंद ने अपने करियर की शुरुआत शॉपिंग साइट अमेजॉन.कॉम से की थी। वह इस कंपनी में बतौर प्रोडक्ट मैनेजर के तौर काम कर चुके हैं।
4 of 5
anand ahuja and sonam kapoor
आनंद को घूमने और फुटबॉल खेलने का बहुत शौक है। इसके अलावा उनको जूतों का भी बहुत शौक है और अपने इसी पैशन को उन्होंने अपना बिजनेस भी बना लिया। उन्होंने वेज नॉन वेज नामक मल्टी ब्रांड स्नीकर कंपनी शुरू की है। इसके अलावा वह 'Bhane'नाम की कंपनी के भी मालिक हैं।
आनंद और सोनम को 2014 में एक कॉमन फ्रेंड प्रेरणा ने मिलवाया था। पहली ही मुलाकात में आनंद सोनम पर फिदा हो गए थे और उन्होंने कुछ दिन बाद ही उन्हें प्रपोज कर दिया था। हालांकि तब सोनम ने उन्हें हां नहीं किया था और लेकिन कुछ महीने बाद उन्हें आनंद को हां कर दिया था।