102 Not Out
'102 नॉट आउट' के तीन दिन के कलेक्शन को देखकर लगता है कि दर्शकों को अमिताभ और ऋषि कपूर की जोड़ी खूब भा रही है। इसके साथ ही फिल्म में बिग बी की जिंदादिली लोगों के सिर चढ़कर बोल रही है। जिसकी वजह से यह फिल्म तीन दिन में ही बजट से ज्यादा कमाई करने में कामयाब रही। अमिताभ की '102 नॉट आउट' ने शुक्रवार को 3.52 करोड़, शनिवार को 5.53 करोड़ और रविवार को 7.60 की कमाई की। यानी यह फिल्म कुल मिलाकर अब तक 16.65 करोड़ का बिजनेस कर चुकी है।