लक्षद्वीप की रहने वाली अभिनेत्री, मॉडल और निर्देशक आयशा सुल्ताना पर कवरत्ती पुलिस ने देशद्रोह और गलत भाषा का उपयोग करने का मामला दर्ज किया है। उनके खिलाफ ये याचिका लक्ष्यद्वीप इकाई के भाजपा अध्यक्ष अब्दुल खादर ने दर्ज करवाई है। उनके अनुसार सुल्ताना ने अभद्र भाषा का उपयोग करते हुए ये बयान दिया कि केंद्र सरकार लक्ष्यद्वीप समूह के लोगों पर कोविड-19 का उपयोग 'जैव-हथियार' के रूप में कर रही है। कौन हैं आयशा सुल्ताना और आखिर उनके किस बयान से वो 'देशद्रोह' के आरोपों का सामना कर रहीं हैं, हम आपको हमारे इस आर्टिकल में पूरी जानकारी देंगे।
कौन हैं आयशा सुल्ताना
आयशा सुल्ताना लक्षद्वीप की रहने वाली अभिनेत्री, मॉडल और निर्माता-निर्देशक हैं। उनका जन्म सन 1984 में बांग्लादेश के जेस्सोर में हुआ था। वह 37 साल की हैं। आयशा की शुरू से ही कला क्षेत्र में रूचि रही है। हाल ही में उन्होंने गैसवर्क्स, लंदन प्रदर्शनी में अपनी क्यूरेटोरियल रिसर्च रेजीडेंसी पूरी की है। ये फिल्ममेकर बिट्रो आर्ट्स ट्रस्ट का भी हिस्सा है, जिसका संगठन और संचालन ढाका स्थित कलाकारों के द्वारा किया गया है। साल 2014 में उन्हें समदानी कला पुरुस्कार से भी सम्मानित किया गया। उन्हें नवोदित फिल्म निर्माता आयशा सुल्ताना के रूप में भी जाना जाता है।