फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब सनकी आशिक ने हीरोइन को दौड़ा दिया लंदन की सड़कों पर

Mon, 17 Apr 2017 05:02 PM IST
amarujala.com- Written by: संगीता तोमर
विज्ञापन
1 of 5
जीनत अमान
जब भी बॉलीवुड की सबसे बोल्ड और बिंदास हीरोइनों की बात होती है तो सबसे पहले जीनत अमान का नाम आता है। रील ही नहीं बल्कि रियल जिंदगी में भी जीनत अमान काफी बोल्ड और निडर रही हैं, लेकिन उस वक्त जीनत का के होश उड़ गए थे जब एक सनकी आशिक उनके पीछे पड़ गया और लंदन की सड़कों पर दौड़ा दिया।

ये भी पढ़ें - मधुबाला को चाहता था ये गैंगस्टर, हमशक्ल से शादी कर पूरा किया सपना
विज्ञापन

2 of 5
जीनत अमान
ये वाकया तब का है जब जीनत अमान लंदन में थीं। मायापुरी के अनुसार, वहां प्रवास के दौरान एक दिन जीनत का मन फिल्म देखने का हुआ और वो फिल्म देखने पास ही के सिनेमा हॉल में चली गईं। लेकिन वहां जीनत का पाला एक ऐसे सनकी से पड़ गया जो उनके गले ही पड़ गया। ये सनकी आशिक पहले तो टकटकी लगाए जीनत को ही देखता रहा लेकिन फिर पास में ही खाली पड़ी सीट पर बैठ गया।

ये भी पढ़ें - FlashBack: जब अमिताभ के पीछे पड़ गई सनकी फैन...
 
विज्ञापन

3 of 5
जीनत अमान
शुरूआत में तो जीनत ने उस शख्स को नजरअंदाज किया लेकिन जब बात नहीं बनी तो जीनत ने अपनी सीट बदलना ही ठीक समझा और फिर वो दो-तीन लाइनें छोड़ आगे की सीट पर बैठ गईं। लेकिन वो शख्स वहां भी आकर बैठ गया। काफी देर तक ये सिलसिला चलता रहा। जीनत जहां जातीं वो शख्स वहीं पहुंच जाता।


ये भी पढ़ें - शाहरुख के साथ हिट देने वाली इस हीरोइन को रियलटी शो के लिए बेलने पड रहे पापड़
 

4 of 5
जीनत अमान
आखिर में जीनत उस सिरफिरे आशिक की वजह से इस कदर परेशान हो गईं कि फिल्म बीच में ही छोड़ बाहर निकल आईं। जीनत के पीछे पीछे वो शख्स भी बाहर आ गया।

जीनत अमान ने तेज कदमों से चलना शुरू कर दिया..सांस फूल रही थी, चिंता की लकीरें जीनत के चेहरे पर साफ नजर आ रहीं थीं, लेकिन वो सिरफिरा आशिक था कि जीनत का पीछा किए ही जा रहा था।


ये भी पढ़ें - आमिर की फिल्म में आइटम नंबर करके हिट हुई थी ये हीरोइन, अब दिखती है ऐसी
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जीनत अमान - फोटो : social media
यह देख जीनत डर गईं और उन्होंने सड़क पर तेज दौड़ना शुरू कर दिया...लेकिन ये क्या वो सिरफिरा आशिक भी जीनत का दौड़कर पीछा करने लगा..आखिरकार उसने जीनत अमान को पकड़ ही लिया और घूरते हुए बोला कि मुझे तुम्हारे साथ सिर्फ कॉफी पीनी है। जीनत कुछ सोचने-समझने या बोलने की हालत में नहीं थीं और वो भागते हुए अपने होटल आ गईं।

इस वाकये ने जीनत को हिलाकर रख दिया था।


ये भी पढ़ें -  शाहिद के प्यार में पागल सी हो गई थी ये हीरोइन, खुद को बताने लगी थी शाहिद की पत्नी
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें