इटली के टस्कनी में 11 दिसंबर, सोमवार को विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की शादी का समारोह संपन्न हुआ। इटली का ये इलाका शहरी कोलाहल से बहुत दूर है। ये बेहद सुरक्षित जगह है। आमतौर पर ये जगह सर्दियों में बंद रहती है। इसे विराट अनुष्का की शादी के लिए दिसंबर में खोला गया। ये लव बर्ड एक-दूसरे को लंबे समय से डेट कर रहे थे। मगर क्या आपको पता है कि अनुष्का विराट कोहली का पहला प्यार नहीं है। चौंक गए न! ये खुलासा हम नहीं खुद टीम इंडिया के इस स्टार खिलाड़ी ने अपने एक इंटरव्यू में किया था।
विज्ञापन
2 of 4
अपनी बॉडी में गुदवाई गोल्डन ड्रैगन और समुराई योद्धा के टैटू को खुद के लिए लकी मानने वाले दिल्ली के 'चीकू' का बचपन से ही बॉलीवुड से लगाव रहा है। अनुष्का शर्मा आज भले ही उनकी WIFE बन चुकी हो। मगर विराट कोहली का क्रश कोई दूसरी एक्ट्रेस ही थी।
विज्ञापन
3 of 4
दरअसल, विराट कोहली बचपन से ही करिश्मा कपूर के दीवाने थे। करिश्मा उनका पहला क्रश थीं। एक इंटरव्यू में विराट ने शर्माते हुए बताया था कि करिश्मा कपूर उनका क्रश थी। टीवी में आने वाली हर फिल्म को वो देखते थे।
घर के बने खाने के शौकीन विराट को मटन बिरयानी और खीर बेहद पसंदीद है। हालांकि, इन दिनों अपने स्वास्थ्य तथा तंदुरुस्ती का ख्याल रखने के लिए केवल स्वस्थ आहार ही लेते हैं।