फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब निर्देशक ने सुरवीन को कहा रोल चाहिए तो रात बिताओ

Sun, 18 Sep 2016 02:30 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
कास्टिंग काउच बॉलीवुड का वो काला सच है जिसका कभी न कभी हर अभिनेत्री से सामना होता है। खासकर स्ट्रगल के दिनों में। ऐसा ही कुछ हुआ बॉलीवुड में पैर जमाने में लगीं अभिनेत्री सुरवीन चावला के साथ। चावला ने एक इंटरव्यू के दौरान इस बात का खुलासा किया।  

आगे की स्लाइड्स में पढ़ें कैसे कास्टिंग काउच का शिकार होने से बची सुरवीन और किसने कहा था कॉम्प्रोमाइज करने को।
 
विज्ञापन

जब निर्देशक ने सुरवीन को कहा रोल चाहिए तो रात बिताओ

2 of 6
मैं काफी जजमेंटल थी 
सुरवीन ने इंटरव्यू के दौरान बताया कि वो काफी जजमेंटल थीं। इस बात का अहसास उन्हें तब हुआ जब वो चंडीगढ़ से मुंबई आईं थीं। सुरवीन ने खुले दिल से बताया कि उन्हें फिल्मों में काम करने के बाद अहसास हुआ कि वो कितनी गलत थीं। 
विज्ञापन

जब निर्देशक ने सुरवीन को कहा रोल चाहिए तो रात बिताओ

3 of 6
अब परवाह नहीं करती हूं
सुरवीन ने इंटरव्यू के दौरान बताया कि जब वो मुंबई में स्ट्रगल वाले दिनों में पीजी में रहती थीं तो उसे मकान मालिक और लोगों के कई तरह के सवालों का सामना करना पड़ता था। सुरवीन ने बताया कि उसके दोस्त ज्यादातर लड़के हैं। इस बात को लेकर भी लोगों को दिक्कत होती थी। लेकिन अब पहले की तरह बुरा नहीं लगता। अब वो किसी की परवाह नहीं करतीं। 

जब निर्देशक ने सुरवीन को कहा रोल चाहिए तो रात बिताओ

4 of 6
जब आया कॉम्प्रोमाइज का ऑफर 
सुरवीन ने इंटरव्यू में बताया कि उन्हें एक साउथ की फिल्म के लिए ऑफर आया था। डायरेक्टर से जब फोन पर बात हुई तो उन्होंने फिल्म में रोल के लिए कॉम्प्रोमाइज करने को कहा। उनका इशारा शारीरिक संबंध बनाने से था। सुरवीन ने डायरेक्टर को साफ मना कर दिया। डायरेक्टर ने फिर फोन किया। तब सुरवीन को गुस्सा आ गया और डायरेक्टर को खरी-खोटी सुना दी। सुरवीन ने कहा कि एक रोल की खातिर वो अपने शरीर को नहीं बेच सकतीं। 
विज्ञापन

जब निर्देशक ने सुरवीन को कहा रोल चाहिए तो रात बिताओ

5 of 6
सुरवीन जल्द ही अपनी नई फिल्म पार्च्ड में नजर आएंगी। इसे प्रोड्यूस किया है अजय देवगन और डायरेक्ट किया है लीना यादव ने।  फिल्म का ट्रेलर भी काफी पसंद किया जा रहा है। इसे अभी तक 25 लाख व्यूज मिल चुके हैं। फिल्म में सुरवीन का किरदार एक सेक्स वर्कर का है। 

अगली स्लाइड में देखें फिल्म 'पार्च्ड' का ट्रेलर
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
पार्च्ड फिल्म गांव में रहने वाली तीन महिलाओं की कहानी है। सुरवीन का किरदार बिजली नाम की महिला का है, जो कि एक नाटक कंपनी में काम करती है। वह सेक्स वर्कर भी है।  सुरवीन बताती हैं कि बिजली अपना घर बसाना चाहती है और एक सच्चे प्यार की तलाश में है। वह जो बाहर से दिखती है और जो है उसमें जमीन आसमान का अंतर है।

नीचे देखें 'पार्च्ड' का ट्रेलर। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें