शशि कपूर, अमिताभ बच्चन
- फोटो : सोशल मीडिया
जब सीन शूट होने लगा तो शशि कपूर की नजर अमिताभ पर पड़ी और उन्होंने बुलाकर कहा, 'तुम यहां हीरो बनने आए हो भूलकर भी ऐसे छोटे रोल मत करना, ये तुम्हारे करियर के लिए ठीक नहीं है'। शशि की बात सुनकर अमिताभ बच्चन ने कहा कि उन्हें पैसों की जरुरत है। तब शशि ने कहा कि, 'अगर बात सिर्फ पैसों की है तो मुझसे ले लो लेकिन ये रोल ना करो'। अमिताभ अपनी मेहनत से पैसे कमाने चाहते थे इसलिए उन्होंने शशि की बात नहीं मानी और सीन शूट किया। उन्हें उस सीन का पैसा मिल गया और वो चले गए।