बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त की जिंदगी कई उतार-चढ़ाव से होकर गुजरी है। संजय ड्रग्स, राजनीति और जेल जाने को लेकर कई बार सुर्खियों में रहे हैं। इसके साथ ही उनके अफेयर्स की चर्चा भी खूब रही। संजय दत्त की जिंदगी में कई ऐसी घटनाएं घटी है, जिन्हें सुनकर आप हैरान हो जायेंगे। ऐसे ही एक घटना आज हम आपको बताने जा रहे हैं।
विज्ञापन
2 of 5
Richa Sharma, Sanjay Dutt
- फोटो : instagram
संजय दत्त के अफेयर्स के साथ ही उनकी शादियां भी सुर्खियों में रही हैं। अभिनेता ने तीन शादियां रचाई और उनकी सबसे पहली पत्नी एक्ट्रेस रिचा शर्मा थीं, जो अब इस दुनिया में नहीं है। संजय की पहली पत्नी रिचा शर्मा से उनकी मुलाकात फिल्म के मुहुर्त पर हुई थी। एक्टर ने जब से रिचा की तस्वीर लोकल मैग्जीन में देखी थी, तब से वो उनके दीवाने हो गए थे। जब रिचा 1987 में फिल्म 'आग ही आग' की शूटिंग कर रही थीं, तब संजय ने उन्हें प्रपोज किया था। रिचा ने उस समय कोई जवाब नहीं दिया था। लेकिन संजय बार-बार उन्हें जवाब देने के लिए फोन करते थे। आखिरकार रिचा ने उन्हें हां कह दिया और दोनों की शादी 1987 में हो गई थी। संजय और रिचा की एक बेटी भी है, जिसका नाम त्रिशाला है।
विज्ञापन
3 of 5
Sanjay Dutt, Trishala
- फोटो : Instagram
यूं तो संजय दत्त की जिंदगी में अनगिनत वाकये हुए लेकिन ये वाकया उनकी बेटी त्रिशाला से जुड़ा हुआ है। दरअसल, त्रिशाला ने बचपन में संजय दत्त को पापा की जगह अंकल कह दिया था। बेटी के मुंह से अंकल सुनते ही पिता संजय का पारा सातवें आसमान पर था और इस बात को लेकर उनकी रिचा से लड़ाई भी हुई थी। संजय को पत्नी रिचा से शिकायत थी कि वो बेटी को सही परवरिश नहीं दे रही हैं।
4 of 5
Richa Sharma
- फोटो : instagram
संजय और रिचा की जिंदगी कई मोड़ से होकर गुजरी। शादी के करीब डेढ़ साल बाद रिचा को ब्रेन ट्यूमर डिटेक्ट हुआ था और उसी वक्त संजय दत्त की एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित के साथ अफेयर होने की खबरें आ रहीं थीं। जिसके चलते संजय रिचा पर कम ध्यान दे रहे थे। 10 दिसंबर 1996 को अपनी बीमारी के चलते रिचा ने दुनिया को अलविदा कह दिया था।
वर्कफ्रंट की बात करें तो इन वक्त संजय दत्त के पास कई फिल्मों के ऑफर हैं। जिसमें से एक फिल्म 'केजीएफः चैप्टर 2' का पोस्टर हाल ही में एक्टर ने शेयर किया है। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि फिल्म 16 जुलाई को वर्ल्डवाइड थिएटर में रिलीज की जाएगी। फिल्म में संजय दत्त अधीरा का रोल प्ले कर रहे हैं। इस फिल्म में रॉकी का सामना अधीरा से होगा। संजय दत्त और यश के अलावा फिल्म में रवीना टंडन, प्रकाश राज, श्रीनिधि शेट्टी महत्वपूर्ण भूमिका में हैं।