फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉलीवुड: जब संजय दत्त ने कहा था- बाला साहेब ठाकरे को भाई मानती थी मेरी मां, जेल से छूटने के बाद गये थे उनसे मिलने

Fri, 05 Nov 2021 08:43 PM IST
ललित फुलारा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
संजय दत्त और बाला साहेब - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेता संजय दत्त की फिल्म 'शमशेरा' अगले साल रिलीज होने वाली है। वह इस फिल्म को लेकर एक बार फिर से चर्चा में हैं। फिल्म में संजय दत्त लीड रोल में दिखेंगे। उनके अलावा इस फिल्म में रणबीर कपूर और वाणी कपूर भी मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। 62 साल की उम्र में भी संजय दत्त फिल्मों में सक्रिय हैं और उनमें वही जोश और उत्साव बना हुआ है। हालांकि, अन्य अभिनेताओं की तरह वह सोशल मीडिया पर उतने सक्रिय नहीं रहते हैं। हाल ही में उन्होंने ट्विटर पर अनोखे अंदाज में शाहरुख खान को जन्मदिन की बधाई दी थी। उन्होंने शाहरुख और मान्यता के साथ अपनी तस्वीर शेयर करते हुए लिखा था, हैप्पी बर्थडे शाह..खुश रहो। संजय दत्त एक ऐसे अभिनेता हैं, जिन्होंने अपने करियर में बेहद उतार-चढ़ाव देखा है। लंबे वक्त तक जेल में रहे और लांछन भी लगा। उनके मुश्किल वक्त में हिंदू हृदय सम्राट कहलाने वाले बाला साहेब ठाकरे ने उनकी मदद की थी। आइए जानते हैं यह पूरा किस्सा जिसे खुद संजय दत्त ने कभी शेयर किया था...

 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
संजय दत्त - फोटो : सोशल मीडिया
संजय ने बताई थी बाला साहेब से अपनी पहली मुलाकात
एक साक्षात्कार में संजय दत्त ने दिवंगत बाला साहेब ठाकरे के साथ अपनी पहली मुलाकात के बारे में विस्तार से बताया था। उनका कहना था कि उन्होंने सबसे पहले बाला साहेब ठाकरे का नाम अपनी मां के मुंह से सुना था। संजय दत्त ने कहा था,  मां नरगिस हमेशा कहती कि साहेब उनके भाई हैं। वह उनका बहुत ही सम्मान करती थीं। 
विज्ञापन

3 of 5
संजय दत्त - फोटो : सोशल मीडिया
उन्होंने कहा था, जब मेरी मां नरगिस इलाज करवाने के लिए अमेरिका जा रही थीं। उन्होंने हमसे कहा था कि जीवन में कभी कुछ भी जरूरत हो तो मेरे भाई ठाकरे साहेब के पास जरूर जाना। उन्होंने कहा था, मैं जेल से निकलकर सबसे पहले सिद्धिविनायक गया और उसके बाद बाला साहेब से मिलने उनके घर। यह उनसे मेरी पहली मुलाकात थी।
 

4 of 5
संजय दत्त - फोटो : Instagram
संजय दत्त ने कहा था कि उनको बाला साहेब ठाकरे बहुत प्यार करते थे। उन्होंने यहां तक कहा था कि जब मैं आर्थर रोड जेल में बंद था तो बाला साहेब ठाकरे का हर दिन मेरे पास मैसेज आता था। वह कहते थे कि संजय को बोल चिंता नहीं करने का, मैं हूं। संजय दत्त ने कहा था कि बाला साहेब ठाकरे राजनेता से ज्यादा एक देशप्रेमी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
संजय दत्त - फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल जब मुंबई ब्लास्ट केस में संजय दत्त फंसे तो केंद्र में कांग्रेस की सरकार थी। उनके पिता सुनील दत्त कांग्रेस के बड़े नेता थे। इसके बाद भी उनको पार्टी से कोई मदद नहीं मिल रही थी। तब उन्होंने शिवसेना सुप्रीमो बाल ठाकरे से मुलाकात की थी। सुनील दत्त जब बाला साहेब ठाकरे को अपनी बात बता रहे थे उस वक्त वह भावुक हो गए थे। सुनील दत्त की बात सुनकर ठाकरे ने उनसे कहा था ‘मैं आपकी मदद करूंगा। जो भी करूंगा वह सिर्फ आपके लिए करूंगा। यह कहा जाता है कि मुंबई ब्लास्ट केस में संजय दत्त की मदद बाला साहेब ठाकरे ने ही की थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें