बॉलीवुड के सबसे हैंडसम हीरो रणबीर कपूर आज अपना 35वां बर्थडे सेलीब्रेट कर रहे हैं। रणबीर अपनी फिल्मों से लेकर हीरोइनों के साथ अफेयर तक के लिए काफी चर्चित रहे। रणबीर कपूर का नाम कई फेमस हीरोइनों के साथ जुड़ा लेकिन अब वो सिंगल हैं।
विज्ञापन
2 of 6
रणबीर कपूर
इससे पहले तक रणबीर कटरीना कैफ को डेट कर रहे थे। कटरीना ने सलमान खान से ब्रेकअप कर रणबीर को ब्वॉयफ्रेंड बना लिया था। इसी के बाद से रणबीर और सलमान खान के बीच तनातनी हो गई। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सलमान को लगता था कि रणबीर ने कैट को उनसे अलग कर दिया है।
पढ़ें- इस महाराजा से लता मंगेशकर को हुआ था प्यार, फिर क्यों दोनों जिंदगीभर रहे कुंवारे
विज्ञापन
3 of 6
रणबीर कपूर
हालांकि अब कैट और रणबीर का ब्रेकअप हो गया है। लेकिन रणबीर और सलमान अभी भी एक दूसरे से बात नहीं करते हैं। आज हम आपको एक ऐसा किस्सा बताने आ रहे हैं जब सलमान खान ने रणबीर कपूर को एक पार्टी में झन्नाटेदार थप्पड़ रसीद दिया था।
पढ़ें- 4 साल से अमीषा को नहीं मिली कोई फिल्म, लेकिन शौक इतने महंगे कि जान होश उड़ जाएं
4 of 6
रणबीर कपूर
ये बात तब की है जब रणबीर कपूर ने फिल्म इंडस्ट्री में काम करना नहीं शुरू किया था। उस समय सलमान का बॉलीवुड में अच्छा-खासा नाम हो गया था। एक पब में पार्टी के दौरान दोनों एक-दूसरे से मिले। पार्टी में किसी बात को लेकर दोनों के बीच झगड़ा हो गया।
विज्ञापन
5 of 6
सलमान खान
बात इतनी बढ़ी कि दोनों एक दूसरे को बुरा भला कहने लगे। दोनों के दोस्तों ने उन्हें रोकने की कोशिश की। लेकिन तब तक सलमान इतने गुस्से में आ गए कि उन्होंने रणबीर को थप्पड़ जड़ दिया। रणबीर भी गुस्से में पार्टी छोड़कर चले गए।
इसके बाद जब ये बात सलमान के पिता सलीम खान को पता चली तो उन्होंने ऋषि कपूर से इसके लिए माफी मांगी। तब जाकर ये मामला शांत हुआ। तब से सलमान और रणबीर के बीच एक साइलेंट वॉर थी। जो कटरीना के आने खुलेआम हो गई। रणबीर आज भी सलमान को अवॉयड करते हैं।