फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohit Shetty: जब सलमान खान की फिल्में नहीं चलीं, सनी देओल की 'जीत' में किया काम, रोहित शेट्टी ने बताया किस्सा

Sat, 16 Nov 2024 03:54 PM IST
तनु चतुर्वेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

रोहित शेट्टी ने सलमान खान के करियर के उन दिनों की बात की है जब उनकी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास नहीं कर पा रही थीं। 
विज्ञापन
1 of 5
रोहित शेट्टी- सलमान खान - फोटो : इंस्टाग्राम
रोहित शेट्टी इन दिनों अपनी निर्देशित फिल्म 'सिंघम अगेन' के कारण बड़े पर्दे पर दिख रहे हैं। निर्देशक के साथ वे शाहरुख खान, अजय देवगन, संजय दत्त के साथ काम कर चुके हैं। सलमान खान को लेकर उन्होंने कुछ बातें कही हैं। बताया कि कैसे सलमान खान ने सनी देओल अभिनीत जीत का हिस्सा बनना चुना, जब उनकी फिल्में नहीं चल रही थीं। रोहित शेट्टी ने नए अभिनेताओं को लेकर भी अपने विचार साझा किए हैं। उन्होंने बताया कि बॉलीवुड में आने वाले नए अभिनेताओं के सोशल मीडिया पर 90 प्रतिशत फॉलोअर्स खरीदे हुए हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
सलमान खान - फोटो : इंस्टाग्राम @beingsalmankhan
रोहित शेट्टी ने कही ये बात
मैशेबल इंडिया से बातचीत के दौरान, रोहित शेट्टी ने अपनी राय साझा की। उन्होंने बताया कि उन्हें कैसे लगता है कि नए सितारों को सोशल मीडिया में फंसने के बजाय वास्तविक दुनिया से जुड़ने की जरूरत है। उनके सोशल मीडिया पर 90 प्रतिशत फॉलोअर्स और लेख खरीदे हुए होते हैं, यह दो साल बाद उनके करियर में मदद नहीं करेगा इसलिए उन्हें नए लोगों से जुड़ना चाहिए।
विज्ञापन

3 of 5
रोहित शेट्टी - फोटो : इंस्टाग्राम@itsrohitshetty
नए अभिनेताओं के लिए बोले रोहित शेट्टी
आज के लोगों के लिए रोहित शेट्टी ने कहा कि निर्देशक के तौर पर उन्होंने कहा कि आज के लोग काम को छोटा या बड़ा नहीं समझते हैं। नए अभिनेता अपने हिसाब से ही काम कर रहे हैं। उन्होंने इस दौरान सलमान खान की जीत फिल्म का उदाहरण दिया।

4 of 5
सलमान खान - फोटो : इंस्टाग्राम@beingsalmankhan
सलमान खान के लिए रोहित शेट्टी ने की ये बात
रोहित शेट्टी ने फिर राज कंवर की 1996 की जीत में कम स्क्रीन समय की भूमिका निभाने के सलमान खान के फैसले का एक उदाहरण दिया। शेट्टी ने कहा, "जब सलमान खान की फिल्में नहीं चल रही थीं, तो उन्होंने सनी देओल के साथ जीत की। उन्होंने इसे सिर्फ एक एंकर के रूप में किया और इसे अपने करियर में आगे बढ़ने के अवसर के रूप में देखा। सितारों में यह गुण अब फीका पड़ रहा है।" 1996 में आई इस फिल्म में सनी देओल और करिश्मा कपूर मुख्य भूमिका में थे। सलमान खान ने करिश्मा के ऑन-स्क्रीन पति की भूमिका निभाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अजय देवगन-सलमान खान - फोटो : इंस्टाग्राम@itsrohitshetty, सोशल मीडिया
सलमान खान के साथ काम करेंगे रोहित शेट्टी
वर्कफ्रंट की बात करें तो रोहित शेट्टी ने सिंघम फिल्म के आखिरी में सलमान खान के 'चुलबुल पांडे' अवतार के साथ अजय देवगन के 'सिंघम' अवतार को दिखाने का वादा प्रशंसकों से किया है। वे सलमान खान के साथ जल्द इस फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें