फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bollywood Stars: अमिताभ बच्चन से लेकर सलमान खान तक, बीमारी से पीड़ित होने के बाद भी नहीं रुका सितारों का काम

Sat, 16 Nov 2024 02:13 PM IST
तनु चतुर्वेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

बॉलीवुड सितारे काम करते हैं, नाम कमाते हैं ये तो सब जानते हैं। वे किन परिस्थितियों और बीमारी से लड़ते हुए काम करते हैं इस बारे में बहुत कम लोग बात करते हैं। आइए आपको बताते हैं ऐसे ही कुछ सितारों के बारे में जिनको काम करने से बीमारी भी रोक नहीं पाई।
विज्ञापन
1 of 6
बॉलीवुड सितारे जो हैं बीमारी से पीड़ित - फोटो : अमर उजाला
बॉलीवुड सितारों को लेकर प्रशंसक अक्सर चर्चा करते हैं। अभिनेता सिर्फ अपने नाम नहीं बल्कि दृढ़ शक्ति के साथ काम किया। इन सितारों के नाम प्रशंसकों की जुबान पर रहते हैं। हाल ही में वरुण धवन ने बताया कि सामंथा एक बीमारी से पीड़ित हैं, जिसके कारण वे सेट पर शूटिंग करते हुए गिर गई थीं। इसके बाद उन्हें ऑक्सीजन सपोर्ट देना पड़ा था। आइए आपको बताते हैं ऐसे ही सितारों के बारे में, जो बीमारी से पीड़ित हैं लेकिन काम को रुकने नहीं दिया।
विज्ञापन

2 of 6
सामंथा रूथ प्रभु - फोटो : इंस्टाग्राम@samantharuthprabhuoffl
सामंथा
सामंथा मायोसाइटिस नामक बीमारी से पीड़ित हैं। इसमें इम्यून सेल्स शरीर की मसल्स पर हमला करने लगती हैं। इसके कारण क्रॉनिक इन्फ्लेमेशन हो सकता है, जो कभी बढ़ जाता है और कभी कम हो जाता है। हालांकि, ये बीमारी सामंथा को रोक नहीं पाई है। सामंथा को हाल ही में सिटाडेल सीरीज में देखा गया।
विज्ञापन

3 of 6
अर्जुन कपूर - फोटो : Instagram/ Arjun Kapoor
अर्जुन कपूर
अर्जुन कपूर हाशिमोटो थायरॉयडिटिस नामक बीमारी है। इस बीमारी में आपके एंटीबॉडी आपके ही खिलाफ लड़ते हैं। अर्जुन कपूर इसे हराने का प्रयास कर रहे हैं। अर्जुन को हाल ही में आई फिल्म सिंघम अगेन में डेजर लंकेश की भूमिका में देखा गया।

4 of 6
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : इंस्टाग्राम
प्रियंका चोपड़ा
अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा का बॉलीवुड और हॉलीवुड में डंका बजता है। प्रियंका को उनके अभिनय के कारण जाना जाता है। प्रियंका चोपड़ा को अस्थमा है। कुछ समय पहले ही उन्होंने खुलासा किया कि वे 5 साल की उम्र से ही अस्थमा का सामना करती आ रही हैं।
विज्ञापन

5 of 6
सलमान खान - फोटो : एक्स -SikandarVerse
सलमान खान
बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान ट्राइजेमिनल न्यूराल्जिया नाम की बीमारी से परेशान रह चुके हैं. इसकी वजह से उनके सिर, गाल और जबड़े में बेपनाह दर्द होता था। ऐसे में उन्हें सुसाइड करने का भी ख्याल आता था, जिसके चलते इस बीमारी को सुसाइड डिजीज यानी आत्महत्या की बीमारी भी कहा जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
अमिताभ बच्चन - फोटो : इंस्टाग्राम@amitabhbachchan
अमिताभ बच्चन
जिसे मेडिकल टर्म में मायस्थेनिया ग्रेविस कहा जाता है। इस बीमारी में इंसान की नर्व्स और मांसपेशियों के बीच कनेक्शन टूट जाता है, जिससे इंसान का मसल्स काफी कमजोर हो जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें