फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IIFA Award में रणबीर के बारे में रेखा ने बोल दी ऐसी बात, आलिया ने छिपा लिया अपना चेहरा

Tue, 22 Oct 2019 12:08 PM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
rekha - फोटो : social media
हाल ही में आईफा अवॉर्ड 2019 का टीवी पर प्रसारण हुआ । यहां रणबीर कपूर को फिल्म 'बर्फी' के लिए बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला । इस दौरान रणबीर कपूर फंक्शन में मौजूद नहीं थे। रणबीर को अवॉर्ड देने के लिए रेखा को चुना गया। जब रेखा स्टेज पर आईं तो उन्होंने रणबीर और आलिया को लेकर खूब मजाक किया । 
विज्ञापन

2 of 5
Alia Bhatt and Rekha - फोटो : twitter
रेखा स्टेज पर आईं तो उन्होंने रणबीर की तारीफ की । रेखा ने कहा कि वो बहुत अच्छे बेटे हैं, बहुत अच्छे कलीग हैं, बहुत अच्छे भाई हैं, बहुत अच्छे एक्टर हैं और उससे भी बड़ी बात बहुत अच्छे इंसान हैं । इसके बाद उन्होंने रणबीर के नाम का एलान किया । 
विज्ञापन

3 of 5
Rekha IIFA 2019 - फोटो : Social Media
रणबीर अवॉर्ड फंक्शन में नहीं आए थे इसलिए उनका अवॉर्ड 'बर्फी' के डायरेक्टर अनुराग बसु ने ले लिया। अनुराग अवॉर्ड लेकर मंच से नीचे उतरे तो सीधे आलिया के पास पहुंच गए और उन्हें ये अवॉर्ड पकड़ा दिया। आलिया हंसने लगीं और उन्हें धन्यवाद कहा । 

4 of 5
Ayan Mukerji, Alia Bhatt and Ranbir Kapoor - फोटो : file photo
इस शो को आयुष्मान खुराना होस्ट कर रहे थे । उन्होंने रेखा से गुजारिश की कि वो आलिया भट्ट की फिल्म गली ब्वॉय का फेमस डायलॉग ‘मेरे ब्वॉयफ्रेंड से गुलुगुलु करेगी…’ बोलें। रेखा आयुष्मान खुराना की ये गुजारिश मान लेती हैं और आलिया को स्टेज पर बुलाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आलिया भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया
रेखा गली बॉय का डायलॉग बोलती हैं और उसके बाद कहती हैं, 'मैं रणबीर के बारे में एक बात और कहना चाहती हूं जो मैं भूल गई थी पर अब जब आलिया यहां हैं तो मैं ऑफीशियली ये बोल सकती हूं कि ‘रणबीर बहुत अच्छे लवर हैं’ रेखा ने यही लाइन तीन बार रिपीट की। रेखा की बात सुनकर आलिया शरमा जाती हैं और उनके पीछे मुंह छिपा लेती हैं । 
 

मौत से पहले सिर्फ इतना कह पाए थे कादर खान, 5 दिन पहले छोड़ दिया था खाना

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें