रेखा
- फोटो : Instagram
अमिताभ बच्चन ने भी तोड़ा रेखा का दिल
प्यार में कई बार रेखा का दिल बुरी तरह टूटा। विनोद मेहरा के बाद उनके जीवन में बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन का प्रवेश हुआ। दोनों ने कई फिल्मों में साथ काम किया लेकिन 'गंगा की सौंगध’ में ये दोनों कलाकार बेहद करीब आ गए। दोनों की जोड़ी दर्शकों को खूब पसंद आई। इनकी अधिकतर फिल्में सुपरहिट हुईं। गंगा की सौगंध, मुकद्दर का सिकंदर, खून पसीना जैसी फिल्मों की कामयाबी ने अमिताभ-रेखा की जोड़ी का डंका बजा दिया। इनकी जोड़ी असल जिंदगी में भी खबरों में आने लगी। जब अमिताभ बच्चन की पत्नी जया बच्चन तक ये खबर पहुंची तो काफी हंगामा हुआ। जिसके बाद अमिताभ बच्चन ने रेखा से दूरियां बना ली। कहा जाता है फिल्म सिलसिला रेखा, अमिताभ और जया बच्चन की जिंदगी से प्रेरित है।