फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रेकअप के 20 साल बाद जब राज कपूर ने नर्गिस को पार्टी में बुलाया, ऐसा हो गया था माहौल

Fri, 05 May 2017 11:22 PM IST
amarujala.com- Written by: संगीता तोमर
विज्ञापन
1 of 8
राज कपूर नर्गिस
जब भी बात बॉलीवुड की रोमांटिक जोड़ियों की आती है तो जुबां पर सबसे पहला नाम राज कपूर और नर्गिस का आता है। एक जमाने में राज कपूर और नर्गिस की जोड़ी ना सिर्फ फिल्मी परदे पर आग लगा रही थी बल्कि असल जिंदगी में भी दोनों के बीच चिंगारी दिखने लगी थी। 
विज्ञापन

2 of 8
राज कपूर नर्गिस
उस वक्त राज कपूर शादीशुदा थे बावजूद इसके वो नर्गिस के दीवाने हो गए थे। धीरे-धीरे नर्गिस भी उनकी गिरफ्त में आ गईं। लेकिन कहते हैं ना कि प्यार और उसकी मंजिल आसान नहीं। नर्गिस को जब लगा कि राज कपूर उनसे शादी नहीं करने वाले तो उन्होंने राज कपूर से दूरी बना ली और एक दिन उनसे रिश्ता तोड़कर सुनील दत्त के साथ चली गईं।
विज्ञापन

3 of 8
राज कपूर नर्गिस
सालों तक राज कपूर और नर्गिस ने एक-दूसरे से मुलाकात नहीं की और ना ही एक-दूसरे के सामने आए। दोनों अपनी अपनी जिंदगी में रम गए। लेकिन 20 साल बाद ऐसा मौका आया जब राज कपूर और नर्गिस एक-दूसरे के सामने खड़े थे। आखिर क्या हुआ था तब ?

4 of 8
राज कपूर नर्गिस
मौका था राज कपूर के बेटे ऋषि कपूर की सगाई का। इसके लिए राज कपूर ने नर्गिस और सुनील दत्त को भी इनवाइट किया। सालों बाद राज कपूर से ऐसा न्योता पाकर नर्गिस चौंक गईं। जिस शख्स से इतने सालों तक उनकी कोई बात नहीं हुई और ना ही मुलाकात, अचानक उससे न्योता पाकर नर्गिस हैरान रह गईं।
विज्ञापन

5 of 8
राज कपूर नर्गिस
खैर...नर्गिस अपने पति सुनील दत्त के साथ राज कपूर के बेटे की सगाई में पहुंच गईं। नर्गिस और राज कपूर जैसे ही आमने-सामने आए नजारा देखने लायक था। ऐसे लगा मानो किसी फिल्म में बिछड़े दो साथी सालों बाद फिर से सामने आए हों।
विज्ञापन

6 of 8
राज कपूर नर्गिस
खुद नर्गिस ने भी एक बार ये बात कबूली थी और कहा था कि पार्टी में राज कपूर के सामने आने पर उन्हें लगा मानो किसी फिल्म का क्लाइमेक्स चल रहा हो। राज कपूर के बेटे की सगाई में नर्गिस अपने बेटे और पति के साथ मौजूद थीं।
विज्ञापन

7 of 8
राज कपूर नर्गिस
एक-दूसरे को सामने देख राज कपूर और नर्गिस के दिलों-दिमाग में फिर से वही सब घूमने लगा..वही पुरानी यादें, वही पुराना प्यार फिर से नजरों के सामने आ गया। अब कहें भी तो क्या कहें और कैसे ?
विज्ञापन

8 of 8
राज कपूर - फोटो : getty
सामने वो शख्स था जिसके साथ कभी नर्गिस ने शादी के सपने देखे थे, तो साथ में वो शख्स का था जिसके साथ नर्गिस ने जन्मों-जन्मों की कसमें खाईं। तरह तरह के विचार दोनों के मन में चल रहे थे लेकिन दोनों कुछ कह नहीं पा रहे थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें